सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ajay devgn look different in white beard and mustache photo viral on social media

सोशल मीडिया: सफेद दाढ़ी और अलग लुक में दिखे अजय देवगन, पहचानना होगा मुश्किल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 09 Jul 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार

  • सफेद दाढ़ी और अलग लुक में दिखे अजय देवगन 
  • अजय देवगन के इस लुक को पहचानना मुश्किल 
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई अजय देवगन के नए लुक की तस्वीर 

ajay devgn look different in white beard and mustache photo viral on social media
अजय देवगन - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

अजय देवगन फिल्म जगत का जाना-माना नाम हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार होने साथ-साथ उन्हें उनकी अलग तरह की फिल्मों के लिए जाना जाता है। अजय देवगन ने अपने अब तक के करियर में हर तरह की फिल्में की हैं। कॉमेडी हो या फिर एक्शन या फिर हॉरर हर शैली में उन्होंने खुद को साबित किया है। अक्षय के अलावा अजय देवगन भी अलग-अलग तरह की शैलियों और फिल्मों में अपना हाथ आजमाते रहते हैं। हाल ही में अजय देवगन का एक नया लुक सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Trending Videos


सफेद दाढ़ी में नजर आए अजय देवगन

अजय देवगन अपनी हर फिल्म के साथ यही कोशिश करते हैं कि वो अपने प्रशंसकों के लिए कुछ नया कर सकें। अपने हर किरदार को वो जीवंत कर देते हैं। उनकी प्रशंसकों की लिस्ट बिलकुल अलग है। वो हमेशा कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। हाल ही में अजय देवगन का एक नया लुक सामने आया है। जिसमें वो बिलकुल अलग लग रहे हैं। वो लगभग सफेद रंग की दाढ़ी में दिख रहे हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को प्रशंसक बहुत ही पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ajay devgn look different in white beard and mustache photo viral on social media
अजय देवगन - फोटो : Instagram

थैंक गॉड के लिए रखा ये लुक

इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अजय देवगन के प्रशंसकों की सोशल मीडिया पर तरह -तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ चाहने वाले उनके इस नए लुक को देखकर बहुत खुश हैं तो वहीं कुछ लोग उनकी सफेद दाढ़ी और उनके इस लुक को देखने के बाद चिंता जता रहे हैं। लेकिन बता दें कि अजय देवगन का ये लुक उनकी एक आगामी फिल्म के लिए है। उनकी इस फिल्म का टाइटल है 'थैंक गॉड।' इस फिल्म में वो बिलकुल ही अलग रूप में नजर आने वाले हैं। उनका ऐसा रूप पहले कभी किसी ने नहीं देखा होगा। थैंक गॉड में अजय देवगन के साथ-साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन इंदर कुमार कर रहें हैं। इस तस्वीर को अजय देवगन के ट्रेनर गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर साझा की है। दरअसल अपने ट्रेनर गौतम के जन्मदिन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे और उसी दौरान ये तस्वीरें और वीडियो ली गई जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 
 

ajay devgn look different in white beard and mustache photo viral on social media
अजय देवगन - फोटो : अजय देवगन

अजय देवगन की ये फिल्में हैं लाइनअप में

अजय देवगन की साल 2021 और 22 में लगभग 7 फिल्में लाइन अप हैं। जिसमें भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, सूर्यवंशी, गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर, मैदान, थैंक गॉड और मेडे शामिल हैं। अजय देवगन की फिल्म भुज-द प्राइड की रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। यह फिल्म 13 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। ये खबर सबसे पहले अमर उजाला ने अपने पाठकों को दी थी। अजय देवगन की ये फिल्म एक वॉर एक्शन है। यह 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध की सच्ची कहानी पर आधारित है। अजय देवगन इसमें इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक दुधिया कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed