सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn takes a loan of Rs 18.75 for his new bungalow in Juhu

अजय देवगन ने खरीदा आलीशान बंगला: नए आशियाने के लिए लिया करोड़ों का कर्ज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 20 Jun 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार

  • अजय देवगन ने हाल ही में मुंबई के जुहू इलाके में एक आलीशान बंगला खरीदा है।
  • यह बंगला उन्होंने अपनी मां के नाम पर ट्रांसफर किया है।
  • खबरें हैं कि अपने इस नए आशियाने की कीमत चुकाने के लिए अजय ने लगभग 18 से 19 करोड़ का कर्ज लिया है।

Ajay Devgn takes a loan of Rs 18.75 for his new bungalow in Juhu
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड सितारों की जिंदगी के बारे में जानने के लिए हमेशा ही फैंस के मन में दिलचस्पी रहती है। फिर चाहे वह उनकी प्रोफेशनल लाइफ हो या पर्सनल लाइफ। वहीं इन सितारों का घर देखने के लिए भी फैंस के मन में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। घर के इंटीरियर से लेकर उसकी कीमत हमेशा ही फैंस को आकर्षित करती हैं। लॉकडाउन के दौरान कई सितारों ने मुंबई में करोड़ों के घर खरीदे हैं। बीते दिनों अर्जुन कपूर ने अपने लिए एक घर लिया था। अब इस लिस्ट में अजय देवगन का नाम भी जुड़ गया है। हालांकि उनके इस आशियाने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि अजय ने इसके लिए लोन लिया है।

Trending Videos


बता दें अजय ने हाल ही में मुंबई के जुहू में एक आलीशान बंगला खरीदा है। जिसकी कीमत लगभग 47 करोड़ है। यह बंगला उनके घर शिवशक्ति से ज्यादा दूर नहीं है। अजय का ये नया बंगला 474.4 वर्ग मीटर में फैला है जिसे उन्होंने अपनी मां के नाम वीना विरेंद्र देवगन पर ट्रांसफर किया है। खबरें हैं कि अजय ने लगभग 18 से 19 करोड़ तक का कर्ज लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ajay Devgn takes a loan of Rs 18.75 for his new bungalow in Juhu
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घर का सौदा पिछले नवंबर-दिसंबर में ही हो गया था। कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में यह बंगला है। अजय देवगन और उनका परिवार वर्तमान में शिव शक्ति बंगले में रहता है। ऐसी खबरें सामने आई थीं कि अजय और काजोल बीते एक साल से नया घर ढूंढ रहे थे। आखिरकार उन्होंने अपना नया आशियाना ले लिया है। अजय ने जब से ये घर खरीदा है लगातार इस पर चर्चा हो रही है।

Ajay Devgn takes a loan of Rs 18.75 for his new bungalow in Juhu
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन आखिरी बार 2020 में फिल्म तानाजी में नजर आए थे। अजय की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। तानाजी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे।फिल्म में अजय के साथ पत्नी काजोल के अलावा सैफ अली खान, शरद केलकर अहम रोल में नजर आए थे। इसके अलावा अजय जल्द ही फिल्म सूर्यवंशी और गंगूबाई काठियावाड़ी में कैमियो करते दिखाई देंगे। फिलहाल अजय के पास फिल्म आरआरआर के अलावा भुज, मैदान, थैंक गॉड और मेडे जैसी फिल्में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed