सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ajay ?sends notice to yashraj banner

अजय देवगन ने यशराज बैनर को भेजा नोटिस

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 01 Nov 2012 05:45 PM IST
विज्ञापन
ajay ?sends notice to yashraj banner
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से खबर आ रही थी कि शायद अजय, यश चोपड़ा के निधन की वजह से अपनी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' की रिलीज तारीख आगे बढ़ा सकते हैं। लेकिन फिल्म की रिलीज तारीख को आगे बढ़ाना तो दूर अजय ने तो यशराज प्रोडक्शन पर उल्टा करारा वार करते हुए उन्हें एक नोटिस भेज दिया है।
Trending Videos


अजय देवगन ने अपने वकील नायक एंड नायक के माध्यम से यशराज फिल्म्स को एक नोटिस भेजा है। यह नोटिस कंप्टीशन कमिशन के तहत भेजा गया है। जिसमें अजय ने यशराज पर यह आरोप लगाया है कि यशराज ने फिल्मी बाजार में अपने पॉवरफुल स्थान होने का गलत फायदा उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, यशराज फिल्मस ने फिल्म के एग्जीबिर्ट्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स से 'एक था टाइगर' के वक्त साफतौर पर दबाव देते हुए कहा था कि वे 'एक था टाइगर' उन्हें सिर्फ तभी देंगे, जब उन्हें दीवाली पर जब तक हैं जान की रिलीज के वक्त सबसे अधिक प्राथमिकता दी जायेगी और किसी भी अन्य फिल्म को वह प्राथमिकता नहीं दी जायेगी। अब देखना यह है कि इस पर यशराज बैनर की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है।

वर्ष 1991 में भी टकराये थे अजय-यश

अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' और यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक हैं जान' एक ही दिन रिलीज हो रही हैं। दोनों का यह टकराव पहली बार नहीं हुआ। वर्ष 1991 में जिस दिन अजय देवगन की फिल्म 'फूल और कांटे' रिलीज हुई थी उसी दिन यश चोपड़ा की फिल्म लम्हे भी प्रदर्शित हुई थी।

ये दोनों फिल्म में उस वर्ष की दीवाली पर रिलीज हुई थीं। उस वक्त अजय देवगन की तरफ से यश चोपड़ा बैनर से कहा गया था कि वे रिलीज तारीख आगे बढ़ा दें। चूंकि 'फूल और कांटें' अजय की पहली फिल्म थी।

लेकिन उस वक्त उन्हें यश बैनर की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिला था। बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि अजय यह बात नहीं भूले हैं और यही वजह है कि वे अपने निर्णय से पीछे नहीं हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed