Box Office Collection: दो हफ्ते में ‘अल्फा’ का बिगड़ा खेल, 21वें दिन ‘वेलकम टू द जंगल’ की लाखों में सिमटी कमाई
Box Office Collection Report: फिल्म ‘धमाल’ के अलावा इस वक्त थिएटर में ‘अल्फा’, और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्में मौजूद हैं। लेकिन अब इनका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। जानिए, गुरुवार को इन दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं। दो हफ्ते में ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई रिलीज के 21वें दिन में आकर लाखों में सिमट गई है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में पढ़िए इन दोनों फिल्मों ने गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है।
‘अल्फा’ का बुरा हाल
फिल्म ‘अल्फा’ ने गुरुवार को यानी रिलीज के 14वें दिन 37 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि 13वें दिन 60 लाख रुपये इस फिल्म ने कमाए थे। शिव रवैल निर्देशित और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘अल्फा’ की कुल कमाई भी अब तक 56.17 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस फिल्म की कमाई अब काफी कम हो चुकी है, ऐसा लगता है कि कुछ दिनों में सिनेमाघरों से भी यह उतर जाएगी।
‘वेलकम टू द जंगल’ एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने 21वें दिन 29 लाख रुपये कमाए थे। वहीं फिल्म ने 20वें दिन 50 लाख रुपये की कमाई की थी। अहमद खान निर्देशित इस फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 131.64 करोड़ रुपये हो चुकी है।
इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल के अलावा कई चर्चित एक्टर्स भी नजर आए हैं।
'धमाल 4' इस वक्त दर्शकों को ज्यादा पसंद आ रही है। इसके कारण ही ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई कम हुई है। ‘धमाल 4’ ने रिलीज के 7वें दिन 4.15 करोड़ रुपये कमाए हैं, इसकी कुल कमाई भी अब तक 94.15 करोड़ रुपये हो चुकी है।
इस तरह देखा जाए तो आज बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘धमाल 4’ का बोलबाला रहा।