फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Oberoi praises Shah Rukh Khan for his kindness shared the King Set story

'वह बिल्कुल वैसे हैं, जैसा सब कहते हैं', शाहरुख को लेकर बोले अक्षय ओबेरॉय; साझा किया 'किंग' के सेट का किस्सा

Tue, 01 Sep 2026 09:46 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 01 Sep 2026 09:46 AM IST
सार

Akshay Oberoi: अक्षय ओबेरॉय अपनी नई फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में हैं। वह शाहरुख खान के साथ 'किंग' में नजर आने वाले हैं। इस बीच उन्होंने 'किंग' के सेट और शाहरुख के बारे में बात की है।
 

विज्ञापन
Akshay Oberoi praises Shah Rukh Khan for his kindness shared the King Set story
शाहरुख खान, अक्षय ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में अभिनेता अक्षय ओबेरॉय यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में टोनी नाम के गैंगस्टर के रोल में नजर आए। उन्होंने इसे अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बताया। वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। उन्होंने 'किंग' के सेट पर शाहरुख खान से हुई मुलाकात के बारे में बताया है।
विज्ञापन

शाहरुख को लेकर क्या बोले अक्षय?
अक्षय ओबेरॉय ने 'किंग' के लिए अभी तक शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर नहीं की है, मगर वह कहते हैं कि दोनों सेट पर साथ समय बिताते रहे हैं। अभिनेता ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा 'दुर्भाग्य से हमने साथ में कोई सीन नहीं किया है। मगर वह शूटिंग न होने पर भी सेट पर आते हैं। वह बिल्कुल वैसे ही हैं, जैसा सब कहते हैं। वह बहुत दयालु और अच्छे इंसान हैं। पांच मिनट में ही वह आपसे ऐसे बात करने लगते हैं जैसे आप उनके दोस्त हों। यह उनके स्वभाव में है। ऐसा नहीं है कि वह दिखावा कर रहे हैं। इतने वर्षों तक कोई दिखावा नहीं कर सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Oberoi praises Shah Rukh Khan for his kindness shared the King Set story
अक्षय ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय को मिलने लगी बड़ी फिल्में
'टॉक्सिक' के बाद 'किंग' जैसी बड़ी फिल्म में काम करने को लेकर अक्षय ओबेरॉय ने कहा, 'मैंने इंडस्ट्री के सबसे बड़े लोगों के साथ काम किया है और हर तरह की फिल्में की हैं। यह साल मेरे लिए सबसे ज्यादा सीखने वाला रहा है। मैं लंबे समय से काम कर रहा हूं, मगर अब मुझे बड़ी फिल्में मिल रही हैं। मेरे अंदर धन्यवाद कहने और तारीफ करने का भाव बढ़ा है।'

वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार हुई 'टॉक्सिक' की कमाई, जानें वीकएंड के बाद 'इरुमुडी' और 'हनुमान अंश' का हाल

विज्ञापन

सिद्धार्थ आनंद के साथ काम करने को उत्साहित अक्षय
अक्षय ओबेरॉय 'किंग' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वह जोश के साथ कहते हैं, 'मुझे इंडस्ट्री के अपने पसंदीदा लोगों, सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद (निर्माता) के साथ फिर से काम करने का मौका मिला। मैं उस इंसान के लिए कुछ भी कर सकता हूं। उन्होंने मुझ पर बहुत भरोसा किया। मैं 'टॉक्सिक' में उन्हीं की वजह से हूं क्योंकि गीतू मोहनदास ने मुझे 'फाइटर' (2024) में देखा था। छोटी फिल्मों में वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने मुझे मेनस्ट्रीम पहचान दिलाई। मुझे नहीं पता कि मैं इस जिंदगी में कभी उनका यह एहसान चुका पाऊंगा या नहीं।'

Akshay Oberoi praises Shah Rukh Khan for his kindness shared the King Set story
'किंग' में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
'किंग' के बारे में जानकारी
  • फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। 
  • यह शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान की साथ में पहली फिल्म है। 
  • इसमें शाहरुख एक खतरनाक हत्यारे की भूमिका में नजर आ सकते हैं, जबकि सुहाना उनकी शिष्या बनकर ट्रेनिंग लेती नजर आएंगी।
  • इसमें दीपिका पादुकोण अहम किरदार में होंगी।
  • अभिषेक बच्चन इसमें खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं।
  • फिल्म की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका और अन्य जगहों पर हुई है।
  • इसमें अनिल कपूर, रानी मुखर्जी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आ सकते है। 
  • यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed