फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Asha Forever Shah Rukh Khan Salman Khan And Aamir Khan Unite For AR Rahman Tribute To Asha Bhosle

‘आशा फॉरएवर’ के लिए साथ आएंगे बॉलीवुड के ये बड़े सितारे, जानें आशा ताई के आखिरी रिकॉर्डिंग प्रोजेक्ट की कहानी

Mon, 31 Aug 2026 11:58 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 31 Aug 2026 11:58 PM IST
सार

Asha Forever: दिग्गज गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए एआर रहमान ‘आशा फॉरएवर’ नाम का एक म्यूजिक वीडियो बना रहे हैं। इस वीडियो में कई बडे़ सितारों के शामिल होने की खबर सामने आई है। 

विज्ञापन
Asha Forever Shah Rukh Khan Salman Khan And Aamir Khan Unite For AR Rahman Tribute To Asha Bhosle
आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

‘आशा फॉरएवर’ प्रोजेक्ट आशा भोसले के निधन से पहले ही तैयार किया जा रहा था। 12 अप्रैल 2026 को 92 साल की उम्र में आशा भोसले के निधन के बाद अब ‘आशा फॉरएवर’ को उनकी शानदार संगीत विरासत को सेलिब्रेट करने के लिए पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन

क्या है ‘आशा फॉरएवर’?
‘आशा फॉरएवर’ एआर रहमान की तरफ से तैयार किया जा रहा एक खास ट्रिब्यूट म्यूजिक वीडियो है। इस प्रोजेक्ट पर आशा भोसले के जिंदा रहते ही काम शुरू हो गया था। रहमान की इच्छा थी कि आशा खुद इस प्रोजेक्ट को पूरा होते हुए देखें।

विज्ञापन

इस साल की शुरुआत में इसका एक टीजर भी सामने आया था। इसमें आशा भोसले की कुछ झलकियां और रिकॉर्डिंग से जुड़े म्यूजिशियन्स नजर आए थे। ट्रिनिटी लैबन से जुड़े म्यूजिशियन्स भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशा भोसले और एआर रहमान का म्यूजिकल कनेक्शन भी इस प्रोजेक्ट को खास बनाता है। यह सिर्फ आशा भोसले के निधन के बाद बनाई गई श्रद्धांजलि नहीं है, बल्कि इसकी शुरुआत खुद आशा भोसले के साथ उनके रहते हुई थी।

Asha Forever Shah Rukh Khan Salman Khan And Aamir Khan Unite For AR Rahman Tribute To Asha Bhosle
सलमान, आमिर, शाहरुख - फोटो : इंस्टाग्राम

‘आशा फॉरएवर’ में क्यों साथ आए आमिर, शाहरुख और सलमान?

  • एआर रहमान ने धीरे-धीरे इस प्रोजेक्ट से जुड़ने वाले कलाकारों के नाम सामने लाए।
  • सबसे पहले शाहरुख खान के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की खबर सामने आई।
  • इसके बाद सलमान खान भी इसका हिस्सा बने।
  • फिर आमिर खान के जुड़ने के साथ ही तीनों खान एक ही प्रोजेक्ट में साथ आ गए।
  • ‘आशा फॉरएवर’ सिर्फ तीनों खान तक सीमित नहीं है। दिग्गज अभिनेता कमल हासन भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं।
  • इसके अलावा फिल्ममेकर करण जौहर भी इसका हिस्सा हैं।
  • एआर रहमान ने पहले बताया था कि उन्होंने करण जौहर के साथ वीडियो कॉल पर म्यूजिक, सिनेमा और अलग-अलग पीढ़ियों के कलाकारों को लेकर बातचीत की थी।


ये भी पढ़ें- अन्नू कपूर का विवादित बयान: रणबीर और रणवीर पर क्या बोल गए अन्नू कपूर? यूजर्स बोले- आप कौन हो पहले ये बताओ?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed