कृति सेनन के ऐड विवाद पर सवाल से बचीं करीना कपूर, मेघना गुलजार ने संभाली बात, वीडियो हो रहा जमकर वायरल
Kareena Kapoor: रक्षाबंधन त्योहार के वक्त कृति सेनन अपने एक ब्रांड विज्ञापन के चलते काफी ट्रोल हईं थीं। अब हाल ही में इस मामले पर जब करीना कपूर से उनकी राय पूछी गई, तो वे इस सवाल से बचती नजर आईं। जानें क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृति सेनन के हालिया राखी ऐड को लेकर चल रहे विवाद के बीच करीना कपूर खान से भी स्क्रीन पर कपड़े पहनने को लेकर सवाल किया गया। हालांकि, करीना इस सवाल का जवाब देने में थोड़ी झिझकती नजर आईं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
सवाल से असहज हुईं करीना
यह सवाल करीना की आने वाली फिल्म ‘दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान पूछा गया। दरअसल, हाल ही में ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने रक्षाबंधन के मौके पर कृति सेनन का एक विज्ञापन जारी किया था, जिसमें उनके आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया था।
इसी विवाद के बीच करीना से पूछा गया कि क्या स्क्रीन पर वह इस बात को लेकर कोई सीमा तय करती हैं कि वह क्या पहनेंगी और क्या नहीं पहनेंगी।
सवाल सुनने के बाद करीना थोड़ी असहज और हिचकिचाती हुई नजर आईं। तभी फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार ने बात संभालते हुए जवाब दिया।
मेघना गुलजार ने क्या कहा?
मेघना ने समझाया कि किसी एक्टर के कपड़े इस बात पर निर्भर करते हैं कि फिल्म में उसका किरदार कैसा है और डायरेक्टर उस किरदार को किस तरह दिखाना चाहता है।
उन्होंने कहा, ‘उस फिल्म में किसी महिला या पुरुष का क्या किरदार है, उसके हिसाब से उन्हें कपड़े पहनाए जाएंगे। यह किरदार पर निर्भर करता है। यह डायरेक्टर पर निर्भर करता है। यह सवाल सिर्फ एक एक्टर से पूछना सही नहीं है।’
- कृति सेनन का विवाद एक ज्वेलरी ब्रांड के हालिया रक्षाबंधन विज्ञापन से शुरू हुआ।
- इसमें कृति सेनन ने त्योहार की रस्में निभाते हुए लहंगा, डीप-नेक ब्लाउज और केप पहना था।
- कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को उनका पहनावा त्योहार के लिए अनुचित लगा, जिसके बाद उन्होंने इसे ट्रोल करना शुरू किया।
- इसके जवाब में, ज्वेलरी ब्रांड ने विज्ञापन हटा दिया और कहा कि उसका मकसद धार्मिक या सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।
- कृति ने भी इस आलोचना पर प्रतिक्रिया दी और सवाल किया कि अक्सर किसी महिला के कपड़ों को संस्कृति और परंपराओं के प्रति उसके सम्मान से क्यों जोड़ा जाता है।
ये भी पढ़ें- ‘रेस 4’ में आमिर खान की एंट्री की खबरों पर प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने दिया रिएक्शन, बताया फिल्म की कास्ट का सच