फिल्म 'दायरा' के इवेंट में करीना कपूर ने पैप्स को लताड़ा, जानें गुस्से में क्यों आग बबूला हुईं बेबो?
Kareena Kapoor Angry on Paparazzi: फिल्म स्टार्स और पैपराजी के बीच अक्सर कहा सुनी चलती रहती है। मगर इस बार फिल्म 'दायरा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में करीना का गुस्सा पैपराजी पर फूट गया। जानें इवेंट में क्या हुआ और क्या बोलीं करीना?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में मुंबई में करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट था। इस दौरान एक्ट्रेस पैपराजी के सामने पोज देने खड़ी हुईं थीं। मगर उसी समय कुछ ऐसा हुआ कि करीना काफी गंभीर होकर कुछ कहती दिखाई दीं। जानें क्या है पूरा मामला?
पैप्स से क्या बोलीं करीना?
- फिल्म 'दायरा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर करीना कपूर, पैपराजी से काफी नाराज दिखाई दीं।
- दरअसल हुआ यह कि इवेंट के दौरान एक्ट्रेस टीम के साथ कैमरे के सामने पोज दे रही थीं।
- इस दौरान फोटोग्राफर बार-बार उन्हें अलग-अलग एंगल से तस्वीरें लेने के लिए इधर-उधर जाने को कह रहे थे।
- इसी बीच एक्ट्रेस को गुस्सा आ गया। उन्होंने पैप्स को पलटकर कहा- ‘हील्स पहनी हैं मैंने’।
यूजर्स ने किये मजेदार कमेंट्स
करीना कपूर का यह वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किये। एक यूजर ने करीना को जया बच्चन की बहन बुलाया तो वहीं एक यूजर ने इसे उम्र का असर बताया। वहीं अन्य यूजर ने भी करीना के इस बिहेवियर की तुलना जया बच्चन से की।
बता दें कि जया बच्चन भी अक्सर कई मौकों पर पैपराजी से चिढ़ जाती हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म ‘दायरा’ ?
फिल्म ‘दायरा’ में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिका में हैं। फिल्म में दोनों ही एक्टर्स पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे। यह क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का निर्माण पेन स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स के बैनर तले हुआ है। यह फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होने वाली है।