यामी गौतम: ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं एक्ट्रेस, बोलीं- राम लला के दर्शन करना सौभाग्य की बात
Yami Gautam Visited Ayodhya: फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज के पहले अभिनेत्री यामी गौतम भगवान श्री राम का आशिर्वाद लेने अयोध्या पहुंचीं। जहां बातचीत के दौरान वह काफी भावुक दिखाई दीं। जानें क्या बोलीं यामी गौतम…
विस्तार
अयोध्या पहुंच भावुक हुईं अभिनेत्री
यामी गौतम ने पावन भूमि अयोध्या पहुंचने के बाद प्रभु श्रीराम और हनुमानजी की पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा ‘मेरी कामना है कि उनका आशीर्वाद पूरे परिवार पर बना रहे। जिस पावन भूमि ने प्रभु श्रीराम के आगमन के लिए 14 वर्षों तक इंतजार किया, वहां रामलला के दर्शन करना सौभाग्य की बात है। मन में कई कामनाएं रहती हैं। भगवान से यही प्रार्थना की है कि वह सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।'
साड़ी में खूबसूरत दिखाई दी यामी
यामी गौतम अयोध्या पहुंचने के दौराम काफी खूबसूरत दिखाई दीं। उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी। उनका यह आउटफिट मंदिर लुक के लिए बहुत परफेक्ट था। लाइट मेकअप से साथ हैवी झुमके एक्ट्रेस पर सुंदर लग रहे थे। वह आपनी आगामी फिल्म के शीर्षक ‘नई नवेली’ की तरह एक नई बहू की तरह दिखाई दे रही थीं।
फिल्म ‘नई नवेली’ कब होगी रिलीज?
- फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है।
- फिल्म में यामी गौतम धर के साथ आदिनाथ कोठारे, सुनीता राजवर और मीता वशिष्ठ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
- फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय के कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है।
- यह फिल्म मेरठ की एक परफेक्ट दिखने वाली दुल्हन की मजेदार और रहस्यमयी जिंदगी पर आधारित होगी।
- फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
#WATCH | Ayodhya, UP: Actress Yami Gautam said, "...This is my first visit to Ayodhya. I have come here with deep reverence. I have sought blessings, and by the grace of Lord Ram and Lord Hanuman, this year has been very successful for our family... I consider it a great stroke of good fortune to have had the opportunity to visit and offer prayers here..." (14.10)
— ANI (@ANI) October 15, 2026