फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Box Office Report: Hanuman Ansh Drishyam 3 The Conclusion and Vvan Force of the Forrest Movie Collection

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: क्या 'जेलर 2' की दस्तक से डर गई 'दृश्यम 3'? 'हनुमान अंश' और बाकी फिल्मों का रहा ऐसा हाल

Thu, 15 Oct 2026 09:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 15 Oct 2026 09:46 AM IST
सार

Box Office Report: फिल्म 'दृश्यम 3' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। यह फिल्म भारत में 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। कल इसने और इसके साथ लगी अन्य फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया? जानिए

विज्ञापन
Box Office Report: Hanuman Ansh Drishyam 3 The Conclusion and Vvan Force of the Forrest Movie Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज 15 अक्तूबर को फिल्म 'जेलर 2' आ गई है। रजनीकांत अभिनीत इस फिल्म का दुनियाभर में क्रेज देखा जा रहा है। ऐसे में अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' पर क्या इसका असर पड़ा है? बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों से समझते हैं। साथ ही जानते हैं 'हनुमान अंश' और 'वन' का प्रदर्शन कैसा है?

विज्ञापन
Trending Videos

Box Office Report: Hanuman Ansh Drishyam 3 The Conclusion and Vvan Force of the Forrest Movie Collection
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला

'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस 
फिल्म 'दृश्यम 3' ने मंगलवार को 12वें दिन 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मगर, कल बुधवार को इसमें काफी गिरावट देखी गई। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक कल 13वें दिन इस फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये कमाए। इसका नेट कलेक्शन 328.85 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Box Office Report: Hanuman Ansh Drishyam 3 The Conclusion and Vvan Force of the Forrest Movie Collection
दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

वर्ल्डवाइड 500 करोड़ क्लब में शामिल

  • अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' 02 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
  • ओपनिंग डे पर फिल्म ने 62 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
  • पहले वीक की कमाई 245.50 करोड़ रुपये रही। 
  • वर्ल्डवाइड 'दृश्यम 3' का ग्रॉस कलेक्शन 509.00 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

Box Office Report: Hanuman Ansh Drishyam 3 The Conclusion and Vvan Force of the Forrest Movie Collection
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब

'हनुमान अंश' का कलेक्शन
फिल्म 'हनुमान अंश' दो महीने बाद भी सिनेमाघरों में कमाल दिखा रही है। मंगलवार को 68वें दिन इस फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। कल बुधवार को इसकी कमाई 1.25 करोड़ रुपये रही। यह फिल्म अब तेलुगु भाषा में भी रिलीज हो चुकी है। 'हनुमान अंश' का टोटल नेट कलेक्शन 338.34 करोड़ रुपये हो चुका है।

Box Office Report: Hanuman Ansh Drishyam 3 The Conclusion and Vvan Force of the Forrest Movie Collection
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फिल्म - फोटो : अमर उजाला
'द वन' की कमाई में मामूली इजाफा
सिनेमाघरों में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनुप सोनी अभिनीत फिल्म 'द वन' भी सजी हुई है। हालांकि, अब इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। मंगलवार को 19वें दिन इस फिल्म ने 45 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल बुधवार को 20वें दिन कमाई 35 लाख रुपये रही। 'वन' की कुल कमाई 69.51 करोड़ रुपये हो गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed