फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Kashyap Urges People To Watch Diljit Dosanjh Satluj Even If They Get Pirated Copy

Satluj: ‘पायरेट करो पर देखो’, अनुराग कश्यप की लोगों से अपील; दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ देखने की कही बात

Wed, 08 Jul 2026 10:39 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 08 Jul 2026 10:39 AM IST
सार

Anurag Kashyap on Satluj Movie: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को रिलीज के दो दिन बाद ही हटा दिया गया। अब इस मामले पर फिल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप ने भी अपना रिएक्शन दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Anurag Kashyap Urges People To Watch Diljit Dosanjh Satluj Even If They Get Pirated Copy
सतलुज फिल्म पर बोले अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘सतलुज’ डायरेक्टर हनी त्रेहान ने बनाई है और यह 1990 के दशक के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी और उनकी मौत पर आधारित है। अब फिल्म को जी5 से हटा दिए जाने के बाद फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी अपनी ओर से बयान दिया है। 

विज्ञापन

अनुराग कश्यप ने पूछा सवाल 
इस मामले पर बात करते हुए अनुराग कश्यप ने लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील की, भले वो पायरेटेड ही क्यों ना देखें। साथ ही उन्होंने ये भी सवाल पूछा कि इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म से क्यों हटाया गया। 

विज्ञापन


दरअसल, अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में उन्होंने लिखा, ‘किसी फिल्म को बैन करने के साथ चीज ये है ना कि आप जिसे जितना बैन करोगे, लोग उसे उतना देखना चाहेंगे। मेरा इस फिल्म को देखने का कोई प्लान नहीं था, लेकिन अब इसके बैन होने के बाद मुझे ये फिल्म देखनी पड़ेगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से की ये अपील 
इसके कुछ देर बाद उन्होंने एक और स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने सतलुज फिल्म का प्रमोशन करते हुए लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील की, भले ही वो पायरेटेड कॉपी से देखें। उन्होंने स्टोरी में लिखा, ‘प्लीज सब लोग देखो, पायरेट करो पर देखो।’

क्या है ‘सतलुज’ की कहानी?
फिल्म ‘सतलुज’ में दिलजीत दोसांझ ने जसवंत सिंह खालरा का किरदार निभाया है, जो एक बैंक क्लर्क से मानवाधिकार कार्यकर्ता बने थे।

उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में पंजाब में हुए कथित फर्जी एनकाउंटर और गुप्त अंतिम संस्कारों का खुलासा किया था। साल 1995 में खालरा अचानक गायब हो गए थे। करीब 10 साल बाद पंजाब पुलिस के चार कर्मियों को उनके अपहरण, यातना और हत्या के आरोप में दोषी ठहराया गया था। हालांकि, उनका शव आज तक नहीं मिला है।

Anurag Kashyap Urges People To Watch Diljit Dosanjh Satluj Even If They Get Pirated Copy
फिल्म 'सतलुज' में दिलजीज दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

फिल्म को लेकर विवाद क्यों?
इस फिल्म का नाम पहले ‘पंजाब 95’ था और यह करीब 4 साल तक सेंसर बोर्ड के साथ विवाद में रही, क्योंकि सीबीएफसी ने इसमें 120 कट्स की मांग की थी।

3 जुलाई को यह फिल्म जी5 पर बिना किसी कट के नए नाम ‘सतलुज’ के साथ रिलीज हुई थी, लेकिन 5 जुलाई को अचानक इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। जी5 ने इसके पीछे ‘कुछ डेवलपमेंट्स’ का हवाला दिया, जबकि रिपोर्ट्स में कहा गया कि फिल्म IT नियमों के उल्लंघन के कारण हटाई गई है।

ये भी पढ़ें- Satluj Movie: ‘सतलुज’ हटने पर दिल्ली सिख कमेटी का बड़ा फैसला, फिल्म की पब्लिक स्क्रीनिंग करवाने की कही बात

इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्यन भी नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed