{"_id":"6af20f25c5a06af8520827b5","slug":"arbaaz-khan-and-malaika-arora-post-birthday-wish-to-son-arhaan-khan-sshura-khan-write-nice-post-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अरहान खान: 24 के हुए अरबाज और मलाइका के बेटे, कपल ने लुटाया प्यार; शूरा ने लिखी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरहान खान: 24 के हुए अरबाज और मलाइका के बेटे, कपल ने लुटाया प्यार; शूरा ने लिखी ये बात
Mon, 09 Nov 2026 11:51 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:51 PM IST
सार
- पूर्व कपल मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान सोमवार को 24 साल के हो गए।
- अरबाज खान ने 12 दिसंबर 1998 को मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। उन्होंने अरहान के रूप में अपने बेटे का 2002 में स्वागत किया।
- अरबाज ने 2023 में शूरा से शादी की। दोनों ने बेटी सिदरा खान का अक्तूबर 2025 को स्वागत किया।
विज्ञापन
अरहान का जन्मदिन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्व कपल मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान सोमवार को 24 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर, मलाइका और अरबाज के अलावा शूरा खान ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्हें दिल से शुभकामनाएं दीं। सभी ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए अरहान की तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या बोलीं मलाइका अरोड़ा?
मलाइका अरोड़ा ने अरहान के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'कोई भी पहाड़ इतना ऊंचा नहीं जिसे पार न किया जा सके। मेरे बेटे, तुम्हें जन्मदिन मुबारक। मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।'

अरबाज खान ने बेटे के लिए लिखी प्यारी पोस्ट
अरबाज खान ने बेटे अरहान के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, '24वें जन्मदिन की बधाई, अरहान। तुम्हें प्यार करते हुए 24 साल, तुम पर गर्व करते हुए 24 साल और जीवन भर तुम्हारे साथ खड़े रहने का वादा करता हूं। शायद मैं तुम्हें रोज न बता पाऊं, लेकिन मैं चाहता हूं कि तुम जानो कि मुझे तुम पर कितना गर्व है। तुम्हारा पिता होना, जिंदगी के सबसे खूबसूरत अनुभवों में से एक है। आज तुम्हें एक समझदार, आत्मविश्वासी और बेहतरीन नौजवान के रूप में आगे बढ़ते देखकर, मेरा दिल गर्व से भर गया है। बड़े सपने देखना जारी रखो, विनम्र रहो और हमेशा खुद पर विश्वास रखो। मेरी कामना है कि तुम्हारे पास अपने सपनों का पीछा करने का साहस हो, चुनौतियों से पार पाने की ताकत हो और सही फैसले लेने की समझ हो। हमेशा याद रखना कि तुम चाहे कितने भी बड़े क्यों न हो जाओ, तुम हमेशा मेरे छोटे बेटे ही रहोगे। तुम्हारा पिता होने पर मुझे गर्व है। हमेशा तुम्हें प्यार करता हूं।'

शूरा खान ने अरबाज की तारीफ की
अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने भी अरहान पर प्यार लुटाया है। उन्होंने अरहान की तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा 'इन वर्षों में जब से मैं तुम्हें जानती हूं, मैंने हमेशा एक बेहतरीन बेटे और एक शानदार दोस्त के रूप में तुम्हारी तारीफ की है। लेकिन तुम्हें एक बड़े भाई के रूप में देखना मेरे लिए एक बिल्कुल नया अनुभव रहा है। तुमने उम्मीदों का स्तर इतना ऊंचा कर दिया है कि सिपाड़ा शायद इससे कम पर कभी समझौता ही न करे। वह सच में बहुत किस्मत वाली छोटी बहन है और तुम लाखों में एक हो। हमारा ढेर सारा प्यार, हमेशा। जन्मदिन मुबारक हो, अरहान।'

अरबाज खान का परिवार
बता दें कि अरबाज खान ने 12 दिसंबर 1998 को मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। उन्होंने अरहान के रूप में अपने बेटे का 2002 में स्वागत किया। 2016 में अरबाज मलाइका से अलग हो गए।
अरबाज खान ने 24 दिसंबर 2023 में शूरा से शादी की। दोनों ने बेटी सिदरा खान का 5 अक्तूबर 2025 को स्वागत किया।