सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor Hosts Personal Closet Sale to Help Stray Animals

आवारा जानवरों की मदद के लिए आगे आए अर्जुन कपूर, अपनी निजी चीजों को करेंगे नीलाम

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 29 Apr 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor Hosts Personal Closet Sale to Help Stray Animals
Arjun Kapoor - फोटो : Instagram
विज्ञापन

आवारा जानवरों का ख्याल रखने की मुहिम का हिस्सा बनते हुए अर्जुन कपूर ने नई पहल की है। इन मूक जानवरों का ख्याल रखने के लिए वह अपनी निजी चीजों को नीलाम करेंगे। अर्जुन की इन खास चीजों को ऑनलाइन माध्यम से बेचा जाएगा। अर्जुन के फैंस उनके सनग्लासेस, टोपी, जूतों से लेकर तमाम दूसरी चीजें खरीद सकते हैं। इन सभी चीजों से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल आवारा पशुओं के लिए भोजन और पानी का इंतजाम करने के लिए किया जाएगा जिनकी जिंदगी लॉकडाउन के दौरान काफी प्रभावित हो रही है।

Trending Videos

इस बारे में बात करते हुए अर्जुन कहते हैं,  'इन परिस्थितियों में मैं अधिक से अधिक संस्थाओं की मदद करने की कोशिश कर रहा हूं। हम जिन हालात का सामना कर रहे हैं उनमें हमें यह भी याद रखने की जरुरत है कि पशुओं को भी हमारी मदद की जरुरत है। लॉकडाउन के चलते पशुओं को ठेलों और होटलों के जरिए मिलने वाला खाना बंद हो गया है। इस छोटी सी कोशिश मैं उन लोगों को मदद करने की कोशिश कर रहा हूं जो इस लॉकडाउन में भोजन और पानी उपलब्ध करवा रहे हैं। इसकी मदद के लिए मैं अपनी कुछ वस्तुओं को ऑनलाइन नीलाम कर रहा हूं। इससे आया पूरा पैसा जानवरों की मदद करने के लिए खर्च किया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि इस मुहिम में मेरी मदद करने के लिए लोग आगे आएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि अर्जुन लगातार लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को मदद पहुंचा रहे हैं। अर्जुन ने प्रधानमंत्री राहत कोष, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष से लेकर समाज सेवी संस्थाओं और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज को भी सहायता राशि पहुंचाई है। इसके अलावा उन्होंने वर्चुअल डेट के जरिए 300 दिहाड़ी मजदूरों को एक महीने तक राशन उपलब्ध करवाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed