Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sohail Khan Calls Himself Fortunate To Be Born As Salim And Salma Khan Son post viral

सोहेल खान पोस्ट: 'कोई भी बच्चा इससे ज्यादा...', एक्टर ने माता-पिता पर लुटाया प्यार; सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया

Thu, 12 Nov 2026 04:34 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 12 Nov 2026 04:34 PM IST
सार

  • अरबाज खान ने अपने माता-पिता की तस्वीर शेयर करते हुए उन पर प्यार लुटाया है।
  • कई सेलेब्स और फैंस को यह पोस्ट बहुत पसंद आई है। उन्होंने इस पर कमेंट किए हैं।
  • सलीम खान के अपने बच्चों में सलमान खान, अरबाज खान, अलवीरा खान अग्निहोत्री और सोहेल खान शामिल हैं।

विज्ञापन
Sohail Khan Calls Himself Fortunate To Be Born As Salim And Salma Khan Son post viral
सोहेल खान, सलमा खान, सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सोहेल खान  अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक छोटी लेकिन दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने अपने माता-पिता सलीम खान और सलमा खान के प्रति अपना प्यार जताया है।
विज्ञापन
Trending Videos

सोहेल खान की पोस्ट में क्या है?
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोहेल खान ने सलीम खान और सलमा खान की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह एक-दूसरे का हाथ थामे कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस जोड़ी पर प्यार बरसाते हुए सोहेल ने लिखा, 'दुनिया में कोई भी बच्चा इससे ज्यादा भाग्यशाली नहीं हो सकता।' इसके साथ उन्होंने लाल दिल वाले इमोजी भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sohail Khan Calls Himself Fortunate To Be Born As Salim And Salma Khan Son post viral
सलीन खान, सलमा खान - फोटो : सोशल मीडिया
सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया
इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सोहेल की भाभी शूरा खान ने लाल दिल वाले इमोजी पोस्ट किए। जरीन खान ने दिल वाला इमोजी और नजर वाला इमोजी कमेंट किया। अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने भी प्यार भरे इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी। सिर्फ सेलेब्स ही नहीं, बल्कि फैंस ने भी सोहेल और उनके माता-पिता पर खूब प्यार बरसाया।
विज्ञापन

यूजर ने की सलीम के लिए दुआ
एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'मैं दुआ करता हूं कि अल्लाह सलीम खान और उनके पूरे परिवार को अच्छी सेहत, दौलत, लंबी उम्र और खुशियां दे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अल्लाह उन्हें अच्छी सेहत दे।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'दुनिया की सबसे बड़ी दौलत वालिदैन (माता-पिता) होते हैं।'

Sohail Khan Calls Himself Fortunate To Be Born As Salim And Salma Khan Son post viral
सोहेल खान - फोटो : सोशल मीडिया
खान परिवार के बारे में जानकारी
  • सलीम खान का परिवार बॉलीवुड के सबसे प्रमुख और प्रभावशाली परिवारों में से एक है। 
  • इसके मुखिया मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान हैं। उनकी पत्नियां सलमा खान और हेलेन हैं। 
  • सलीम और सलमा के चार बच्चे हैं और एक गोद ली हुई बेटी है। 
  • उनके अपने बच्चों में सलमान खान, अरबाज खान, अलवीरा खान अग्निहोत्री और सोहेल खान शामिल हैं। 
  • उनकी गोद ली हुई बेटी का नाम अर्पिता खान शर्मा है।

View this post on Instagram

A post shared by Sohail Khan (@sohailkhanofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed