Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pyre occupied screens across india shared by producer director vinod kapri on social media

पायर: विनोद कपड़ी की शिकायत का असर, बुजुर्ग दंपति की कहानी को मिली ज्यादा स्क्रीन्स; ‘रामायण’ से था मुकाबला

Thu, 12 Nov 2026 04:31 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Nov 2026 04:31 PM IST
सार

  •  ‘पायर’ के निर्देशक-निर्माता विनोद कापड़ी बीते दिनों फिल्म को लेकर चिंतित थे। 
  •   इसका कारण फिल्म को स्क्रीन्स न मिलना था क्योंकि फिल्म ‘रामायण’ को ज्यादा स्क्रीन्स मिल गईं। 
  •   मगर अब मामला सुलझने की जानकारी विनोद ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

विज्ञापन
Pyre occupied screens across india shared by producer director vinod kapri on social media
पायर फिल्म का दृश्य, विनोद कापड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिनों फिल्म ‘पायर’ के निर्माता विनोद कापड़ी ने फिल्म की स्क्रीनिंग में कमी को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने इसकी शिकायत भी की थी। इस मामले में एआईसीडब्ल्यूए ने भी दखल दिया था। अब विनोद ने हालिया पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि फिल्म की स्क्रीनिंग बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन

क्या किया विनोद ने पोस्ट? 
निर्माता विनोद कापरी ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, ‘आपके प्यार, विश्वास और समर्थन ने हमें और अधिक स्क्रीन पर वापस ला खड़ा किया है।13 नवंबर, शुक्रवार से पायर के 200 से अधिक शो जोड़े जा रहे हैं। इस छोटी स्वतंत्र फिल्म को इतना समर्थन देने और इसे संभव बनाने के लिए हमारे दर्शकों का तहे दिल से धन्यवाद। आपके प्यार, विश्वास और समर्थन ने हमें और अधिक स्क्रीनों तक वापस पहुंचाया है। ‘पायर’ को समर्थन देने और अधिक दर्शकों को अम्मा और बुबू की कहानी का अनुभव करने का अवसर देने के लिए  बहुत-बहुत धन्यवाद।’

विज्ञापन
Trending Videos

Pyre occupied screens across india shared by producer director vinod kapri on social media
पायर फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

एआईसीडब्ल्यूए ने लिखा मंत्री को पत्र
एआईसीडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने सूचना एवं प्रसार मंत्रालय के मंत्री अश्विन वैष्णव के पत्र लिखा। उन्होंने इस पत्र में सिनेमाघरों में कम बजट वाली फिल्मों के साथ हो रहे बर्ताव पर चिंता जताई। उन्होंने 2.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'पायर' का उदाहरण देते हुए कहा कि शुरुआत में दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण फिल्म को सिनेमाघरों में काफी लोकप्रियता मिली।

विज्ञापन

Pyre occupied screens across india shared by producer director vinod kapri on social media
विनोद कापड़ी के साथ 'पायर' के आमा-बुबू - फोटो : फेसबुक: Vinod Kapri

पहले क्या बोले थे निर्माता- निर्देशक कापड़ी ? 
निर्देशक ने कहा, 'हम 10-12 शो या चार शो नहीं मांग रहे हैं। हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि जिन शहरों में कोई शो नहीं है, वहां कम से कम एक शो मिले। और जहां एक शो चल रहा है, वहां कम से कम दो या तीन शो होने चाहिए।' कापड़ी ने पुणे में फिल्म के एक शो का समय रात 11.59 बजे होने पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि इतनी देर रात रखे गए शो में दर्शकों का पहुंचना मुश्किल हो सकता है। निर्देशक ने कहा कि उनकी चिंता सिर्फ स्क्रीन्स की संख्या को लेकर नहीं है, बल्कि वह चाहते हैं कि जिस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है, उसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का उचित मौका मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed