Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   anupam kher shared mahesh bhatt special letter for completing 40 years in industry on social media

अनुपम ने इंडस्ट्री में पूरे किए 40 साल: महेश भट्ट ने खत लिखकर दी बधाई; याद किया ‘सारांश’ से ‘रामायण’ तक का सफर

Thu, 12 Nov 2026 02:58 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Nov 2026 02:58 PM IST
सार

  • फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म इंडस्ट्री में 40 साल पूरे कर लिए हैं। 
  • उन्होंने फिल्म निर्माता महेश भट्ट द्वारा लिखे गए खास पत्र को सोशल मीडिया पर साझा किया। 
  • इतना ही एक्टर ने महेश के लिए अपने पोस्ट को प्यारा सा कैप्शन भी लिखा।

विज्ञापन
anupam kher shared mahesh bhatt special letter for completing 40 years in industry on social media
महेश भट्ट, अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने अभिनेता अनुपम खेर के 40 साल पूरे होने के मौके पर एक खास संदेश लिखा। उन्होंने एक्टर के करियर की पहली फिल्म 'सारांश' से लेकर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रामायण भाग 1' में जटायु की भूमिका तक के सफर के बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस पत्र को अनुपम ने सोशल मीडिया पर साझा किया। 

विज्ञापन

पहली मुलाकात को किया याद
फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अनुपम से अपनी मुलाकात याद की। उन्होंने कहा, ‘सारांश में बी.पी प्रधान से लेकर ‘रामायण’ में जटायु तक शानदार सफर रहा है। आप लागातार आगे बढ़ते गए हैं। मुझे आपके लिए बहुत खुशी है।’ आगे उन्होंने हाल ही में हुई स्वीडन में मुलाकात को याद करते हुए कहा, ‘आप पहले कभी इतने आत्मविश्वासी और इतने मुक्त नहीं दिखे।’

विज्ञापन
Trending Videos

anupam kher shared mahesh bhatt special letter for completing 40 years in industry on social media
फिल्म सारांश में अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

‘सारांश’ के पल किये याद 
आगे अपने पोस्ट में सारांश का जिक्र करते हुए कहा, ‘जिस तरह आपने उस महिला तो देखा था, वह आपका बुद्ध जैसा पल था। जिंदगी ने आपको गहराई से छू लिया था, और उस पल का कुछ हिस्सा आज भी आपकी आंखों, आपके शरीर और आपके दिल में बसा हुआ है। मैंने स्वीडन में भी वही चीज देखी।’

विज्ञापन

anupam kher shared mahesh bhatt special letter for completing 40 years in industry on social media
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम ने दिया भट्ट को जवाब
अभिनेता अनुपम खेर ने महेश भट्ट की पोस्ट का जवाब भी दिया। उन्होंने लिखा, उन्होंने लिखा, ‘प्रिय भट्ट साहब,आज मैं दुनिया का सबसे खुश इंसान हूं। कल अचानक आपका संदेश आया और मैं इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था। मैंने इसे कृतज्ञता से भरे हृदय से पढ़ा और अत्यंत विनम्र महसूस किया। यह 42 वर्षों के परिश्रम का सबसे खूबसूरत प्रमाण पत्र मिलने जैसा थाऔर उस व्यक्ति से हार्दिक स्वीकृति जिसने मेरे लिए सिनेमा के द्वार खोले।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nitish Bharadwaj (@nitishbharadwaj.krishna)


 

विज्ञापन

anupam kher shared mahesh bhatt special letter for completing 40 years in industry on social media
फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'रामायण' में जटायु की बने आवाज 
  • अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में फिल्म 'रामायण' में जटायु का किरदार निभाया था। 
  • फिल्म 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।
  • इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं।
  • साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आई हैं।
  • वहीं साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नजर आएंगे। । 
  • 'रामायण पार्ट वन' 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed