सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Art Is Incomplete Without Politics Ali Fazal Says Its Important To Speak On Society And Politics

‘आर्ट बिना पॉलिटिक्स के अधूरा’, सेलेब्रिटीज के राजनीतिक मुद्दों पर बोलने पर क्या बोले अली फजल? साझा की राय

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 18 Jun 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Ali Fazal: एक्टर अली फजल इन दिनों वेब सीरीज ‘राख’ में नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में उन्होंने इस बात पर अपनी राय रखी कि क्या सेलेब्रिटीज को सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बोलना चाहिए या नहीं।

Art Is Incomplete Without Politics Ali Fazal Says Its Important To Speak On Society And Politics
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अली फजल इन दिनों राख वेब सीरीज में नजर आ रहे हैं। इस सीरीज को लोगों से काफी सराहना मिल रही है। इस बीच अली ने बड़े अहम मुद्दे पर अपनी राय दी है। 

आर्ट बिना पॉलिटिक्स के अधूरा है
एक बातचीत के दौरान अली से पूछा गया कि क्या पब्लिक फिगर्स को इन मुद्दों पर अपनी राय देनी चाहिए। इस पर अली ने कहा कि उनके हिसाब से आर्ट बिना पॉलिटिक्स के अधूरा है। उनका मानना है कि कलाकारों को अपनी बात रखनी चाहिए, लेकिन इसका मतलब हमेशा जोर-जोर से बोलना या मंच पर खड़े होकर भाषण देना नहीं होता। अपनी बात रखने के कई तरीके हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Art Is Incomplete Without Politics Ali Fazal Says Its Important To Speak On Society And Politics
अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9

आर्ट और पॉलिटिक्स एक-दूसरे से जुड़े होते हैं
अली फजल ने आगे कहा कि कलाकारों के अंदर एक संवेदनशीलता होती है और वे अपने आसपास के समाज से खुद को पूरी तरह अलग नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि आर्ट और पॉलिटिक्स अक्सर एक-दूसरे से जुड़े होते हैं।

‘एक कलाकार के तौर पर हममें बहुत करुणा होती है। लेकिन आर्ट उस समाज और पॉलिटिक्स से अलग नहीं हो सकता, जिसमें हम रहते हैं। कई बार आर्ट उसी का आईना होता है और कई बार उसी से प्रेरित होता है। इसे अलग नहीं किया जा सकता।’

Art Is Incomplete Without Politics Ali Fazal Says Its Important To Speak On Society And Politics
अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम

जरूरी नहीं कि मंच पर खड़े होकर चिल्लाया जाए
उन्होंने यह भी माना कि आज के समय में कई लोग इन मुद्दों पर बोलना नहीं चाहते, और यह भी ठीक है क्योंकि हर किसी की अपनी परिस्थितियां होती हैं। लेकिन उनका मानना है कि हमें अपने-अपने तरीके से कुछ न कुछ जरूर करना चाहिए।

अली ने यह भी साफ किया कि अपनी बात रखना हमेशा बड़े-बड़े भाषण देने जैसा नहीं होता। उन्होंने कहा, ‘हर किसी का अपना तरीका होता है। जरूरी नहीं कि मंच पर खड़े होकर चिल्लाया जाए। कई बार अच्छी कहानियां लिखकर, उन्हें पर्दे पर दिखाकर भी बहुत बड़ी बात कही जा सकती है। कभी-कभी वही सबसे जोरदार आवाज बनती है।’

विज्ञापन

Art Is Incomplete Without Politics Ali Fazal Says Its Important To Speak On Society And Politics
राख वेब सीरीज रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम-@primevideoin
12 जून को रिलीज हो चुकी है 'राख'
वेब सीरीज 'राख' का निर्देशन ‘परी’ और ‘पाताल लोक’ जैसी डार्क दुनिया रच चुके प्रोसित रॉय ने किया है। यह 12 जून से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें अली फजल और सोनाली बेंद्रे अहम भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ें- Cocktail 2 Advance Booking: ‘कॉकटेल 2’ ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले बिके इतने हजार टिकट; किससे होगी टक्कर?

वहीं आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, दिव्या शर्मा और विवान शर्मा भी वेब सीरीज में खास भूमिका निभाते हैं। वेब सीरीज 'राख' रिलीज हो चुकी है। यह सीरीज 1978 के कुख्यात रंगा-बिल्ला केस से प्रेरित है, जिसे भारत के सबसे खौफनाक अपराधों में गिना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed