एवेंजर्स: एंडगेम: फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने कर दिखाया कमाल, ‘अवतार’ को किया पस्त
Avengers: Endgame Collection: फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की रिलीज के पहले मेकर्स ने ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ को रिलीज किया था। इस फिल्म ने अपनी री रिलीज के साथ ही जैम्स कैमरून की ‘अवतार’ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।
विस्तार
हाल ही में सिनेमाघरों में ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। यह फिल्म ‘अवतार’ को पछाड़कर कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
‘एवेंजर्स: एंडगेम’ 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस फिल्म ने दुनिया भर में 2.925 अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई कर के इतिहास रच दिया है। इतना ही नहीं फिल्म ने ‘अवतार’ को भी पीछे छोड़ दिया है। जिसने दुनिया भर में 2.923 अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई की थी।
एवेंजर्स: एंडगेम की तरह अवतार हुई थी रिलीज
साल 2021 में ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने ‘अवतार’ को दोबारा रिलीज किया था। उसी तरह एवेंजर्स: डूम्सडे रिलीज होने से पहले ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ को रिलीज किया गया है। इस फिल्म की री रिलीज से पहले यह अवतार कमाई में पहले स्थान पर थी।
'एवेंजर्स डूम्सडे' की स्टार कास्ट और रिलीज डेट
- फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का मार्वल फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
- कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इसका पहला ट्रेलर रिलीज किया था, जिसमें हमें कई एवेंजर्स और विलेन डूम की झलक देखने को मिली थी।
- फिल्म में नए एवेंजर्स डॉक्टर डूम के खिलाफ उतरेंगे।
- फिल्म के लेखक माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली हैं।
- यह फिल्म 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
- फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंथनी मैकी, पॉल रुड सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे।