{"_id":"6193c059296103053c67d218","slug":"bhojpuri-bhojpuri-actress-danced-on-the-street-of-dubai-wearing-a-lehenga-the-video-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: भोजपुरी एक्ट्रेस ने लहंगा पहनकर किया दुबई की सड़क पर डांस, वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: भोजपुरी एक्ट्रेस ने लहंगा पहनकर किया दुबई की सड़क पर डांस, वायरल हुआ वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Tue, 16 Nov 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
नीलम गिरी
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद नीलम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से शेयर किया है। नीलम वीडियो में लहंगा चोली पहले दुबई की सड़कों पर भोजपुरी गाने पर डांस करती दिख रही हैं। नीलम के इस अंदाज को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
Trending Videos
नीलम गिरी गुलाबी रंग के लहंगे में कयामत ढा रही हैं। कानों में झुमके और गले में हार के साथ वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वाडियों में साफ देखा जा सकता है कि वह दुबई की सड़क पर ठुमके लगा रही हैं और उनके आस पास से गाड़ियां गुजर रही हैं। इसके बावजूद वह भोजपुरी गाने पर बेफिक्र होकर डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए नीलम ने कैप्शन में लिखा, 'गोडवाना दुबई'..
विज्ञापन
विज्ञापन
View this post on Instagram
लोगों को पसंद आया वीडियो
नीलम गिरी के डांस को लोग बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में उनके विदेश में देसी अंदाज को भला उनके फैंस कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं। नीलम के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसके साथ ही वीडियों को अब तक 30 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं। नीलम ने वीडियों के साथ साथ दुबई में लहंगा पहने अपनी एक तस्वीर को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे अब तक 40 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।
View this post on Instagram