Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan Next Movie Director Vamshi Paidipally Says I know Sacrifices You Made For Maatrubhumi

वामसी पेडिपल्ली: 'मातृभूमि' के लिए सलमान खान ने झेला काफी तनाव, निर्देशक ने अभिनेता को लेकर कही ये बात

Wed, 11 Nov 2026 09:31 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 11 Nov 2026 09:31 AM IST
सार

  • फिल्म 'मातृभूमि' का ट्रेलर 10 नवंबर को रिलीज किया गया।
  • सलमान खान की फिल्म पहले 'बैटल ऑफ गलवान' नाम से बन रही थी।
  • अब अभिनेता के साथ अगली फिल्म में काम करने वाले निर्देशक वामसी पेडिपल्ली ने 'मातृभूमि' की तारीफ की है।

विज्ञापन
Salman Khan Next Movie Director Vamshi Paidipally Says I know Sacrifices You Made For Maatrubhumi
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का ट्रेलर मंगलवार शाम रिलीज कर दिया गया। कुछ दिन पहले ही मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। इस फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के एक जवान की भूमिका में नजर आएंगे। 
विज्ञापन


अब सलमान की अगली फिल्म के निर्देशक वामसी पेडिपल्ली ने उनकी तारीफ करते हुए कहा है कि वह जानते हैं कि इस फिल्म के लिए अभिनेता ने कितने त्याग किए हैं और किस तरह का तनाव झेला है।
विज्ञापन
Trending Videos

Salman Khan Next Movie Director Vamshi Paidipally Says I know Sacrifices You Made For Maatrubhumi
मातृभूमि - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले वामसी पेडिपल्ली?
दरअसल, मंगलवार शाम सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आज रिलीज करूं या कल? जो कल करे सो आज कर, जो आज करे सो अब। ट्रेलर का आनंद लीजिए।' सलमान की इस पोस्ट को वामसी पेडिपल्ली ने री-शेयर करते हुए लिखा, 'मातृभूमि... इंतजार खत्म हुआ।'

वामसी ने सलमान खान की तारीफ करते हुए लिखा, 'सलमान सर, मैं जानता हूं कि आपने इस फिल्म के लिए कितने त्याग किए हैं और किस तरह के तनाव से गुजरे हैं। आपकी ताकत और समर्पण इस फिल्म में साफ नजर आता है। मैं आपके लिए ढेर सारा प्यार, शांति और सफलता की कामना करता हूं, जिसके आप सच में हकदार हैं।'

अपूर्व लाखिया ने दी शुभकामनाएं
इसके अलावा उन्होंने निर्देशक अपूर्व लाखिया, चित्रांगदा सिंह और फिल्म की पूरी टीम को भी शुभकामनाएं दीं। बता दें कि सलमान खान और वामसी पेडिपल्ली जल्द ही एक साथ फिल्म में काम करने वाले हैं। इस फिल्म का नाम फिलहाल SVC63 रखा गया है। इसमें नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण दिल राजू कर रहे हैं, जबकि अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
विज्ञापन

Salman Khan Next Movie Director Vamshi Paidipally Says I know Sacrifices You Made For Maatrubhumi
मातृभूमि - फोटो : यूट्यूब
क्या है 'मातृभूमि' की फिल्म की कहानी
बता दें कि इस फिल्म को शुरुआत में 'बैटल ऑफ गलवान' के नाम से बनाया जा रहा था। इसकी कहानी साल 2020-2021 में भारत और चीन के बीच हुए संघर्ष के बाद की घटनाओं पर आधारित थी।

फिल्म में सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभाने वाले थे और इसकी शूटिंग पिछले साल हुई थी। फिल्म में अनूप बिक्रम शाही, चित्रांगदा सिंह समेत कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में शामिल थे।

हालांकि, बाद में फिल्म की कहानी में बदलाव किया गया और इसका नाम भी बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया गया। इसके बाद फिल्म के कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग भी की गई।
विज्ञापन

Salman Khan Next Movie Director Vamshi Paidipally Says I know Sacrifices You Made For Maatrubhumi
मातृभूमि - फोटो : यूट्यूब
सलमान ने स्क्रिप्ट में बदलाव की बताई थी असली वजह
हाल ही में ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान ने फिल्म की कहानी में बदलाव को लेकर भी बात की थी। उन्होंने उन खबरों को गलत बताया था, जिनमें कहा जा रहा था कि फिल्म में चीन के खिलाफ कहानी दिखाने या सरकार के दबाव की वजह से स्क्रिप्ट बदली गई है।

सलमान ने कहा था, 'यह कहानी कि हम चीन के खिलाफ जा रहे हैं या सरकार ने हम पर स्क्रिप्ट बदलने का दबाव बनाया है, ये सब बकवास है। ऐसा बिल्कुल नहीं है। हमने सैनिकों और उनके परिवारों की जिंदगी पर फिल्म बनाई है। हमने दोनों पक्षों को दिखाया है। यहां कोई नकारात्मक ताकत नहीं है, बल्कि हालात ऐसे हैं।

इन सैनिकों के लिए देश सबसे पहले आता है। वे एक-दूसरे को पसंद करते हैं, लेकिन जब कोई परिस्थिति सामने आती है तो दोनों पक्ष उसे सुलझाने की कोशिश करते हैं।' गौरतलब है कि 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed