फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actors Paid Tribute To The Martyred Soldiers On The 7th Anniversary Of The Pulwama Attack On Social

पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर बॉलीवुड एक्टर्स ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Sat, 14 Feb 2026 01:04 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 14 Feb 2026 01:04 PM IST
सार

Bollywood Actors on Pulwama Attack: आज से ठीक 7 साल पहले पुलवामा में कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूर देश को मौन कर दिया। 2019 में हुए पुलवामा अटैक को हम में से कोई नहीं भूल सकता। आज इसी मौके बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी है। 

विज्ञापन
Bollywood Actors Paid Tribute To The Martyred Soldiers On The 7th Anniversary Of The Pulwama Attack On Social
पुलवामा अटैक पर बॉलीवुड एक्टर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा अटैक ने पूरे देश को झकझोंर कर रख दिया था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इसीलिए हर साल इस दिन को ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाया जाता है। बॉलीवुड के एक्टर्स ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस दिन को याद कर दुख जताया और जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

विज्ञापन

अक्षय कुमार ने किया पोस्ट 

एक्टर अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर शहीदों को नमन किया और लिखा, ‘इस दिन हम सिर झुकाकर पुलवामा के शहीदों के बलिदान को दिल से याद करते हैं और उनके प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।’

विज्ञापन

 

 

वरुण धवन ने भी दी श्रद्धांजलि
वहीं वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा, ‘पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं।’

साथ ही, बॉर्डर 2 के एक्टर अहान शेट्टी ने भी अपने इस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा, 'पुलवामा हमले में अपनी जान कुर्बान करने वाले वीर योद्धाओं को याद करते हुए, उनके शौर्य और साहस को सलाम।'



इसके साथ जियो स्टूडियो ने भी अपने एक्स अकाउंट पर इस दिन को याद कर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, '7 साल पुराना जख्म...जो आज भी भर ना सका।
 

बता दें, 14 फरवरी 2019 को, जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जवानों को ले जाने वाली सीआरपीएफ की गाड़ियों के काफिले पर अटैक हुआ, जिसमें 40 भारतीय सुरक्षा कर्मियों की जान गयी थी। यह हमला जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले के अवन्तिपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में हुआ था, जिसने पूरे देश को झक-झोंर कर रख दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed