फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Box Office Collection Jailer 2 Slows Down Udta Teer Struggles As Ranbir Kapoor Ramayana Set For Release

बॉक्स ऑफिस: धीमी हुई जेलर 2 की रफ्तार, संघर्ष कर रही 'उड़ता तीर'; गुरुवार से होगी इस मच-अवेटेड फिल्म से टक्कर

Wed, 04 Nov 2026 07:47 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 04 Nov 2026 07:47 PM IST
सार

  • रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की कमाई अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है। 
  • वहीं 'उड़ता तीर' की कमाई में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। 
  • इस खबर में जानिए इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Box Office Collection Jailer 2 Slows Down Udta Teer Struggles As Ranbir Kapoor Ramayana Set For Release
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रजनीकांत अभिनीत ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाया है। दुनियाभर में कमाई का आंकड़ा 800 करोड़ रुपये पार हो गया है। वहीं उड़ता तीर की कमाई अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है। जानिए इन दोनों फिल्मों का कलेक्शन। 
विज्ञापन
Trending Videos

Box Office Collection Jailer 2 Slows Down Udta Teer Struggles As Ranbir Kapoor Ramayana Set For Release
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
'उड़ता तीर' कर रही स्ट्रगल
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अभिनीत 'उड़ता तीर' को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। अब फिल्म की कमाई लड़खड़ाती नजर आ रही है। फिल्म ने आज बुधवार को खबर लिखे जाने तक 69 लाख का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म का टोटल कलेक्शन 45.74 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Box Office Collection Jailer 2 Slows Down Udta Teer Struggles As Ranbir Kapoor Ramayana Set For Release
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' ने किया इतना कलेक्शन
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बीते दिनों शानदार कमाई की। फिल्म ने 800 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। लेकिन अब इसकी कमाई गिरती नजर आ रही है।

आज फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 1.92 करोड़ की कमाई की है। फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 464.97 करोड़ हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड इसने 816.90 करोड़ की कमाई कर ली है। 
विज्ञापन

Box Office Collection Jailer 2 Slows Down Udta Teer Struggles As Ranbir Kapoor Ramayana Set For Release
रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana
इस फिल्म से मिलेगी टक्कर
'जेलर 2' और 'उड़ता तीर' को गुरुवार से बड़ी टक्कर मिलने वाली है। गुरुवार को रणबीर कपूर की मच-अवेटेड फिल्म रामायण रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर फैंस में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है। इसमें रणबीर कपूर के अलावा यश, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें- रामायण: फिल्म के समर्थन में उतरे अल्लू अर्जुन, पोस्ट शेयर कर लिखा खास नोट; कहा- 'यह सिर्फ एक फिल्म नहीं...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed