फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Worldwide Collection: विदेशों में भी 'ब्रह्मास्त्र' की धूम, हैरान कर देगा तीसरे दिन का कलेक्शन

Mon, 12 Sep 2022 12:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 12 Sep 2022 12:19 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Worldwide Box Office Collection Alia Bhatt Ranbir Kapoor Crossed 200 Crores In 3 Days
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सफलता की नई इबारत लिख रही है। फिल्म ने भारत में जहां सौ करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर दिया है, वहीं विदेशों में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म का पहला वीकेंड शानदार रहा है। रिलीज के तीसरे दिन विदेशों में फिल्म के कलेक्शन में शानदार इजाफा हुआ है। आंकड़े देखकर कहा जा सकता है कि रणबीर-आलिया का जादू न सिर्फ भारत, बल्कि विदेशों में भी चल रहा है।

Brahmastra Worldwide Box Office Collection Alia Bhatt Ranbir Kapoor Crossed 200 Crores In 3 Days
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' इस साल की पहली फिल्म है, जिसने पहले वीकएंड पर इतनी शानदार कमाई बॉक्स ऑफिस पर की। फिल्म ने शुक्रवार को 36.42 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर फिल्म इंडस्ट्री को और हिंदी फिल्मों के बायकॉट ट्रेंड को बढ़ावा देने वालों को हैरान कर दिया। फिल्म ने शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 41.36 करोड़ रुपये और रविवार के रात के शो खत्म होने के बाद आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 44.80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। फिल्म के पहले तीन दिनों का घरेलू बॉक्स ऑफिस की कमाई का आंकड़ा इसी के साथ कुल 122.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Brahmastra Worldwide Box Office Collection Alia Bhatt Ranbir Kapoor Crossed 200 Crores In 3 Days
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत में जहां फिल्म ने कलेक्शन के मामले में सवा सौ करोड़ का आंकड़ा छू दिया है, वहीं विदेशों में भी झंडा बुलंद है। वर्ल्डवाइड 8,913 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली 'ब्रह्मास्त्र' के ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'ब्रह्मास्त्र' के पहले दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन 75 करोड़ और दूसरे दिन के कलेक्शन 85 करोड़ को साथ मिलाकर देखा जाए तो फिल्म ने दूसरे दिन तक तक 160 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से विदेशी धरा पर फिल्म ने तीसरे दिन 80 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। तीसरे दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन  225 करोड़ रूपये है। धर्मा प्रोडक्शन ने खुद इतने कलेक्शन की जानकारी वीडियो के जरिए साझा की है और फैंस का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Worldwide Box Office Collection Alia Bhatt Ranbir Kapoor Crossed 200 Crores In 3 Days
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में तीसरे दिन तक फिल्म का कलेक्शन 122.58 करोड़ रूपये है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 226.75 करोड़ रूपये कहा जा रहा है। बता दें कि 410 करोड़ रुपये के बजट में तैयार रणबीर की यह फिल्म बॉलीवुड में अब तक की सबसे महंगे बजट वाली फिल्म कही जा रही है। इसे बनाने में दस साल का वक्त लगा है, लेकिन इसके कलेक्शन के आधार पर कहा जा सकता है कि अयान मुखर्जी की मेहनत रंग ला रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed