फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra vs Baahubali 2: प्रभास को पछाड़ने में नाकाम रहे रणबीर, बाहुबली 2 का यह रिकॉर्ड छूने में छूटे पसीने

Mon, 12 Sep 2022 12:17 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 12 Sep 2022 12:17 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra vs Baahubali 2 The Conclusion Weekend Box Office Collection Ranbir Kapoor Did not Defeat Prabhas
बाहुबली 2 - ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फ्लॉप की हैट्रिक - गहराईयां, जुग जुग जियो और लाइगर, लगाने के बाद यह करण जौहर की इस साल की पहली हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म ने न केवल हिंदी में बल्कि तमिल और तेलुगू भाषा में भी ताबड़तोड़ कमाई की है। सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों की माने 410 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है। हालांकि, रणबीर कपूर की फिल्म अब भी प्रभास की बाहुबली-2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। यहां पढ़िए हमारी रिपोर्ट... 

Brahmastra vs Baahubali 2 The Conclusion Weekend Box Office Collection Ranbir Kapoor Did not Defeat Prabhas
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कितना हुआ ब्रह्मास्त्र का कलेक्शन?
आलिया भट्ट - रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए ओपनिंग डे पर ही 36.42 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, शनिवार तक आते-आते यह आंकड़ा 41.36 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा। लोगों में अयान मुखर्जी की फिल्म का क्रेज इस कदर बना हुआ है कि रविवार को 'ब्रह्मास्त्र' के कलेक्शन में और इजाफा हुआ और इसने 45.66 करोड़ का कारोबार कर लिया। इस तरह फिल्म ने अपने पहले वीकएंड पर कुल 124.49 रुपये की कमाई कर डाली। 

Brahmastra vs Baahubali 2 The Conclusion Weekend Box Office Collection Ranbir Kapoor Did not Defeat Prabhas
बाहुबली 2 - फोटो : Poster

बाहुबली 2
प्रभास की 'बाहुबली 2' की बात करें तो 'बाहुबली: द बिगनिंग' की वजह से लोगों के बीच इस फिल्म का क्रेज इस कदर था कि इसने पहले ही दिन 121.00 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी। वहीं, वीकएंड कलेक्शन की बात करें तो 'बाहुबली 2' ने शुक्रवार, शनिवार और रविवार को कुल 304 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यानी रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' तीन दिनों में 'बाहुबली 2' के पहले का रिकॉर्ड तोड़ पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra vs Baahubali 2 The Conclusion Weekend Box Office Collection Ranbir Kapoor Did not Defeat Prabhas
ब्रह्मास्त्र और बाहुबली - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र बनाम बाहुबली 2 वीकएंड कलेक्शन
फिल्म ब्रह्मास्त्र बाहुबली 2
शुक्रवार 36.42 करोड़ रुपये 121.00 करोड़ रुपये
शनिवार 42.41 करोड़ रुपये 90.00 करोड़ रुपये
रविवार 45.66 करोड़ रुपये 93.00 करोड़ रुपये
कुल 124.49 करोड़ रुपये 304 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed