फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra VS Pushpa BO Collection: फायर बन बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'ब्रह्मास्त्र', 'पुष्पा' का तोड़ा रिकॉर्ड

Mon, 12 Sep 2022 11:15 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 12 Sep 2022 11:15 AM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor alia bhatt brahmastra beats Allu Arjun film Pushpa on his first weekend 2022
ब्रह्मास्त्र, पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में दमदार प्रदर्शन कर रही है। नए रिकॉर्ड कायम कर रही इस फिल्म के लिए वीकएंड काफी अच्छा रहा है। जिस तरीके से कहा जा रहा था कि ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस के सूखे को खत्म करेगी, तो सच में ऐसा होता नजर आ रहा है। रिलीज के पहले दिन जमकर कमाई करने वाली ये फिल्म पहले दिन जहां 36 करोड़ का कलेक्शन करके हिंदी की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है, तो वहीं इसने कई अन्य भाषाओं की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

ranbir kapoor alia bhatt brahmastra beats Allu Arjun film Pushpa on his first weekend 2022
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रह्मास्त्र की तीसरे दिन की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। रणबीर कपूर की ये फिल्म उनकी आखिरी फिल्म संजू को भी पछाड़ चुकी है। सिर्फ हिंदी ही नहीं ब्रह्मास्त्र साउथ में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। हिंदी बेल्ट की बात करें तो फिल्म ने पहले ही वीकएंड हिंदी भाषा में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म ने पहले वीकएंड में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ranbir kapoor alia bhatt brahmastra beats Allu Arjun film Pushpa on his first weekend 2022
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पुष्पा द राइज की रिलीज के बाद हर किसी की जुबान पर उसी का नाम चढ़ा हुआ था। पुष्पा ने हिंदी और साउथ दोनों में बंपर तरीके से कमाई की थी। पहले वीकएंड पर पुष्पा ने 110 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इसके बाद लगभग पांच महीने बीत गए और भूल भुलैया 2 को छोड़कर, कोई भी फिल्म पहले वीकएंड पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई थी। अब रणबीर और आलिया की फिल्म ने पहले वीकएंड में पुष्पा द राइज को पटखनी देकर 112.58 करोड़ का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor alia bhatt brahmastra beats Allu Arjun film Pushpa on his first weekend 2022
ब्रह्मास्त्र के अस्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

बायकॉट ट्रेंड और नेगेटिव रिव्यूज के बाद भी ब्रह्मास्त्र के कलेक्शन पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है। फिल्म के सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं। भूल-भुलैया 2 के काफी दिनों के बाद हिंदी में ऐसी कोई फिल्म आई है, जिसका जादू चल रहा है। महज तीन दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री पाकर इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ब्रह्मास्त्र ओपनिंग वीकएंड कलेक्शन में तो पास हो गई है, अब देखना ये है कि फिल्म मंडे टेस्ट में पास हो पाएगी या नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed