फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   CBI Files FIR In Sushant Singh Rajput's Ex-Manager Disha Salian's Death Case uddhav to aditya thackeray

दिशा सालियान मर्डर केस: सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, आदित्य ठाकरे समेत 17 लोगों के नाम; क्या हैं आरोप?

Mon, 14 Sep 2026 02:29 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Khare Updated Mon, 14 Sep 2026 02:29 PM IST
सार

Disha Salian Death Case: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में सोमवार को सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2 सितंबर को दिशा के पिता की याचिका पर सीबीआई जांच के निर्देश दिए थे। मामले में दर्ज एफआईआर में अब कई बड़े नाम सामने आए हैं।

विज्ञापन
CBI Files FIR In Sushant Singh Rajput's Ex-Manager Disha Salian's Death Case uddhav to aditya thackeray
दिशा सालियान केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर रहीं दिशा सालियान के मौत मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस एफआईआर में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे, अभिनेता डिनो माेरिया और सूरज पंचाेली का नाम शामिल है। 
विज्ञापन


एफआईआर में रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सचिन वाझे, परम बीर सिंह और रोहन रॉय समेत कई और बड़े नामों पर आरोप लगाए गए हैं। अब इस मामले में सीबीआई आपराधिक साजिश रचने, गैंग रेप, मर्डर और सबूतों से छेड़छाड़ करने जैसे एंगल पर जांच करेगी। साथ ही इस बात की भी तहकीकात होगी कि एफआईआर में शामिल सभी नामों की इस केस में कैसी और कितनी भूमिका रही है।
विज्ञापन


इससे पहले अदालत ने सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने और मामले की पूरी जांच एक अनुभवी वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में करने का निर्देश दिया था।  दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान का बयान भी सीबीआई ने दर्ज किया है। यह बयान जांच की शुरुआती कार्रवाई का अहम हिस्सा माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीबीआई अधिकारियों के सामने मामले से जुड़े अपने दावे और उपलब्ध जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

CBI Files FIR In Sushant Singh Rajput's Ex-Manager Disha Salian's Death Case uddhav to aditya thackeray
दिशा केस में सीबीआई जांच का आदेश। - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट ने मामले पर क्या कहा?
  • हाल ही में इस मामले में कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए थे। 
  • कोर्ट ने कहा था कि छह साल तक FIR दर्ज नहीं करना और मामले को सिर्फ हादसे के रूप में देखना कई सवाल खड़े करता है। 
  • इससे पहले मुंबई पुलिस ने दो बार जांच की थी और दिशा की मौत को हादसा बताया था।

CBI Files FIR In Sushant Singh Rajput's Ex-Manager Disha Salian's Death Case uddhav to aditya thackeray
दिशा सालियान केस। - फोटो : अमर उजाला
कब हुई थी दिशा की मौत? 
  • दिशा की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। 
  • इस घटना के छह दिन बाद ही 14 जून 2020 को सुशांत सिंह भी मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे। 
  • दिशा केस की शुरुआती जांच करीब तीन महीने में बंद कर दी गई थी। 
  • बाद में सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे सामने आने के बाद 2023 में इसे दोबारा खोला गया और SIT बनाई गई। 
  • 2025 में दिशा के पिता ने जांच में खामियों के आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट से न्याय की जांच की थी। तब से इस केस की जांच जारी है। 

CBI Files FIR In Sushant Singh Rajput's Ex-Manager Disha Salian's Death Case uddhav to aditya thackeray
वकील नीलेश ओझा के साथ दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान - फोटो : ANI
इससे पहले कब-कब हुई जांच?
  • जून 2020 से लेकर फरवरी 2021 तक इस मामले में पहली बार जांच की गई। मालवणी पुलिस की इस जांच में मामले का आत्महत्या माना गया।
  • दिसंबर 2023 से लेकर अप्रैल 2026 तक मामले की दूसरी जांच मुंबई पुलिस (एसआईटी) ने की। इस बार भी मामले को आत्महत्या से ही जुड़ा माना गया।
  • सितंबर 2026 में अब इस मामले की तीसरी जांच शुरू की गई है। यह जांच सीबीआई कर रही है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed