गणेश आचार्य: फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ की पहली झलक मेकर्स ने दिखाई; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
Ganesh Dust to Stardust: फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ की पहली झलक गणेश आचार्य ने सोशल मीडिया पर दिखा दी है। उन्होंने फिल्म की घोषणा गणेश चतुर्थी के अवसर पर की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के पॉपुलर कोरियोग्राफर और निर्देशक गणेश आचार्य जल्द ही अपनी फिल्म रिलीज करने वाले हैं। फिल्म का पहला पोस्टर उन्होंने रिलीज कर दिया है। फिल्म का नाम ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ है। जानें फिल्म में क्या है खास?
‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ में क्या खास
फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ से गणेश आचार्य निर्देशन की झलक दिखाने जा रह। इस फिल्म की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ शेयर की। गणेश ने लिखा, ‘गणेश चतुर्थी के मौके पर हम अपनी फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ की पहली झलक दिखाने जा रहे है। गणपति बप्पा मोरया’।
फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ के बारे में
फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ में का लेखन और निर्देशन गणेश आचार्य ने किया है। वहीं फिल्म का निर्माण वीटूएस प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है। फिल्म की निर्माता सौदर्या हैं। फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ के संवाद दिगंगना सूर्यवंशी ने लिखे हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट और कास्ट की जानकारी मेकर्स ने साझा नहीं की।
कौन हैं गणेश आचार्य?
डांस कोरियोग्राफी, फिल्म प्रोड्यूस करने के अलावा गणेश आचार्य बतौर डायरेक्टर भी काम कर चुके हैं। उन्होंने ‘स्वामी’, ‘मनी है तो हनी है’ और ‘एंजल’ जैसी फिल्म निर्देशित की हैं। गणेश आचार्य ने बतौर डांस कोरियोग्राफर कई हिट गाने बॉलीवुड फिल्मों को दिए हैं। फिल्म ‘पुष्पा 1’ और ‘पुष्पा 2’ के दोनों हिट डांस नंबर ‘ऊ अंटावा…’ और ‘किसिक’ गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किए हैं। साथ ही वह कई फिल्मों में एक्टर के तौर पर भी नजर आ चुके हैं।