सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   cocktail 2 teaser will release with dhurandhar2 censor board approved teaser of the film

'धुरंधर 2' से पहले देखने को मिलेगी शाहिद की फिल्म की झलक, प्रीव्यू शाेज में दिखाया जाएगा ‘कॉकटेल 2’ का टीजर

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 18 Mar 2026 02:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Cocktail 2 teaser release: दर्शकों को ‘धुरंधर 2’ के साथ थिएटर में फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का टीजर भी देखने को मिलेगा। फिल्म का टीजर सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के पास हो चुका है।

cocktail 2 teaser will release with dhurandhar2 censor board approved teaser of the film
कृति सेनन, शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' के टीजर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब सीबीएफसी ने इस फिल्म के टीजर को बिना किसी कट के पास कर दिया है पर कुछ खास दर्शक ही इसका टीजर देख सकेंगे। जानें क्यों?
Trending Videos


सीबीएफसी ने पास किया टीजर
शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' के टीजर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने पास कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह टीजर 107 सेकंड का है, यानी इसकी कुल अवधि 1 मिनट 47 सेकंड है। फिल्म के टीजर में किसी तरह की कोई काट-छांट नहीं की गई है और फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

cocktail 2 teaser will release with dhurandhar2 censor board approved teaser of the film
शाहिद कपूर, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर द रिवेंज' के साथ रिलीज होगा टीजर
मेकर्स 'कॉकटेल 2' के टीजर को जल्द सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। सुनने में आया है कि यह टीजर इसी बुधवार 18 मार्च को रिलीज होने जा रही फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के प्रीव्यू शोज के दौरान दिखाया जाएगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स ने 'धुरंधर द रिवेंज' की लोकप्रियता को देखते हुए फैसला लिया है। पहले पार्ट की सफलता के बाद 'धुरंधर' के दूसरे पार्ट का भी दर्शकों को बेहद इंतजार है। इस हिसाब से  'कॉकटेल 2' से परिचित कराने का मेकर्स के लिए यह खास मौका है। 

कब होगी 'कॉकटेल 2' रिलीज?
'कॉकटेल 2' का निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स और लव रंजन की लव फिल्म्स द्वारा किया गया है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका मे हैं। यह एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म होगी।
फिल्म में प्यार, दोस्ती को मॉर्डन टच के साथ दिखाया जाएगा। इसकी कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने लिखी है और इसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed