सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mamta Kulkarni Shares Funny Story From Karan Arjun With Shah Rukh Khan And Salman Khan Both Pranked With Her

जब शाहरुख-सलमान ने ममता कुलकर्णी से अकेले कराया पूरा गाना, एक्ट्रेस ने साझा किया ‘करण अर्जुन’ से जुड़ा किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 18 Mar 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Mamta Kulkarni On Karan Arjun: ममता कुलकर्णी ने शाहरुख और सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। यह किस्सा ‘करण अर्जुन’ फिल्म से संबंधित है, जब दोनों एक्टर्स ने अभिनेत्री को फंसा दिया था। जानिए क्या है वो किस्सा…

Mamta Kulkarni Shares Funny Story From Karan Arjun With Shah Rukh Khan And Salman Khan Both Pranked With Her
सलमान खान, ममता कुलकर्णी और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

90 के दशक की अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की गिनती अपने समय में इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती थी। वो कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने कल्ट फिल्म ‘करण अर्जुन’ से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे सलमान और शाहरुख खान ने चालाकी से तीनों के लिए कोरियोग्राफ किए गए एक डांस नंबर को छोड़ दिया और उन्हें अकेले ही डांस करना पड़ा।

Trending Videos

लाफ्टर शेफ पर पहुंचीं ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी भारती सिंह के होस्ट वाले कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स' के हालिया एपिसोड में पहुंचीं। इस दौरान ममता ने शो पर बाकी कंटेस्टेंट के साथ काफी मस्ती की और कुछ पुराने किस्से भी साझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने उनसे 'करण अर्जुन' में शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा। इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों सितारों ने उन्हें एक गाने पर अकेले ही डांस करवाया।

ममता ने किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक गाना था, जिसकी कोरियोग्राफी असल में सलमान, शाहरुख और मेरे लिए प्लान की गई थी। लेकिन किसी तरह दोनों ने सारा ध्यान मुझ पर केंद्रित कर दिया।

Mamta Kulkarni Shares Funny Story From Karan Arjun With Shah Rukh Khan And Salman Khan Both Pranked With Her
सलमान खान, ममता कुलकर्णी और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख-सलमान ने ममता से करवाया डांस
ममता ने बताया कि कोरियोग्राफर मास्टरजी ने पहले कहा कि गाने के लिए मेरी जरूरत नहीं है, यह गाना सिर्फ सलमान और शाहरुख के लिए है। यह सुनकर मैं खुशी-खुशी अपने कमरे में वापस चली गई और आराम करने लगी।

लेकिन कुछ देर बाद मेरे दरवाजे पर मास्टरजी आए। उन्होंने मुझे बताया कि सलमान और शाहरुख ने उन्हें मना लिया है और कहा है, ‘आप ममता पर ही गाने की कोरियोग्राफी कीजिए। हम इस पर ठीक से नाच नहीं पाएंगे।

ममता इसे और भी बेहतर तरीके से करेंगी और गाना उन पर ज्यादा जंचेगा।’ यह कहते ही वे दोनों आराम से हो गए, जबकि मुझे वापस आकर पूरा डांस करना पड़ा। मैंने पूरा गाना एक ही शॉट में, एक ही टेक में कर दिया।

 

Mamta Kulkarni Shares Funny Story From Karan Arjun With Shah Rukh Khan And Salman Khan Both Pranked With Her
ममता कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा रहा ममता कुलकर्णी का करियर
ममता कुलकर्णी ने 'तिरंगा' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो 'क्रांतिवीर', 'बाजी' और 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहीं। राकेश रोशन द्वारा निर्देशित 'करण अर्जुन' में सलमान खान, शाहरुख खान, ममता, काजोल, राखी गुलजार और अमरीश पुरी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed