सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fardeen Khan Clarifies As Paps Mistake His Sister Laila For Wife Natasha Madhvani

Viral Video: बहन को पत्नी समझने पर फरदीन खान ने पैपराजी को लगाई फटकार, बोले- 'ये मेरी बीवी नताशा नहीं...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 24 Mar 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Fardeen Khan Video: फरदीन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फरदीन खान की बहन लैला खान और पत्नी नताशा को लेकर पैपराजी को हुई कंफ्यूजन।
 

Fardeen Khan Clarifies As Paps Mistake His Sister Laila For Wife Natasha Madhvani
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई में हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान फरदीन खान अपनी बहन लैला खान के साथ नजर आए। इस दौरान पैपराजी ने गलती से फरदीन की बहन लैला को उनकी पत्नी नताशा समझ लिया। जिस पर फदरीन ने पैपराजी की कंफ्यूजन को दूर किया।

Trending Videos

वायरल वीडियो
एक कार्यक्रम के दौरान जब फरदीन अपनी बहन लैला के साथ नजर आए, तो पैपराजी ने उनकी बहन को उनकी पत्नी नताशा समझे की गलती की। जिस पर फरदीन ने तुरंत पैपराजी की इस कंफ्यूजन को दूर किया और कहा, 'ये मेरी बहन है, पत्नी नहीं है। बहुत सारे हैंडल्स पर आप लोग गलत लिखते हो कि ये मेरी पत्नी है।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं फरदीन खान की बीवी?
फरदीन खान की शादी नताशा माधवानी से हुई है। नताशा, पुरानी मशहूर अभिनेत्री मुमताज की बेटी हैं। दोनों की शादी साल 2005 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं बेटी डियानी और बेटा अजारियस। नताशा बच्चों के साथ लंदन में रहती हैं, जबकि फरदीन मुंबई में।

कौन हैं फरदीन खान की बहन लैला?
लैला खान अभिनेता फरदीन खान की छोटी बहन हैं। वह दिवंगत अभिनेता फिरोज खान की बेटी हैं। लैला की शादी बिजनेसमैन फरहान फर्नीचरवाला से हुई है। लैला फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं, इसलिए पेपराजी उन्हें पहचान नहीं पाए और उन्हें देखकर पैपराजी को कंफ्यूजन हो जाता है।

फरदीन खान की आने वाली फिल्में
‘हीरामंडी’ में अच्छी वापसी के बाद फरदीन ने ‘खेल खेल में’, ‘विस्फोट’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी फिल्में की हैं। अब वह छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे। यह फिल्म रितेश देशमुख निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, जितेंद्र जोशी, भाग्यश्री और जेनेलिया देशमुख भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा फरदीन एक कन्नड़ एक्शन फिल्म ‘डेविल: द हीरो’ में भी काम कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें: क्या 'धुरंधर 2' की सफलता का असर 'भूत बंगला' की रिलीज पर पड़ेगा? अक्षय कुमार बोले- 'मुझे बहुत खुशी है...'..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed