सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Recalls Laal Singh Chaddha Failure Says I Was Quite Shattered And Depressed I Thought It Did 300 Cr

‘कई लोगों को फिल्म समझ नहीं आई’, आमिर खान ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता को फिर किया याद; बजट पर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 24 Mar 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Aamir Khan Laal Singh Chaddha: आमिर खान ने एक बार फिर ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता पर बात की। उन्होंने बताया कि वो फिल्म के 300 करोड़ कमाने को लेकर काफी आश्वस्त थे। जानिए किस बात को लेकर आमिर ने जताया खेद और फिल्म के बजट व अपने परिवार को लेकर क्या कुछ कहा…

Aamir Khan Recalls Laal Singh Chaddha Failure Says I Was Quite Shattered And Depressed I Thought It Did 300 Cr
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आमिर खान इन दिनों बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर चर्चाओं में हैं। यह फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तले ही बनी है। इस बीच ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता को लेकर एक बार फिर आमिर खान का दर्द उभरा है। आमिर ने बताया कि कैसे ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की असफलता से पूरी तरह से अलग थी। इसलिए ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता ने उन्हें ज्यादा प्रभावित किया।

Trending Videos

‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की असफलता से नहीं हुई हैरानी
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय फिल्म महोत्सव में आमिर ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की सफलता को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि जब 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, तो मुझे हैरानी नहीं हुई क्योंकि मुझे वह फिल्म पसंद नहीं आई थी। इसलिए दर्शक और मैं एक ही राय रखते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मुझे दुख जरूर हुआ क्योंकि उस फिल्म को बनाने में बहुत मेहनत लगी थी। आदित्य चोपड़ा ने उसमें बहुत पैसा लगाया था। वह एक बेहतरीन निर्माता हैं। उन्होंने फिल्म के लिए बहुत कुछ किया था। लेकिन यह एक ऐसी दुर्घटना की तरह था, जिसे मैं धीरे-धीरे होते हुए देख सकता था। लेकिन 'लाल सिंह चड्ढा' के बारे में मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छी फिल्म है। यह आज भी एक बहुत अच्छी फिल्म है।

Aamir Khan Recalls Laal Singh Chaddha Failure Says I Was Quite Shattered And Depressed I Thought It Did 300 Cr
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

इसलिए लगाया 200 करोड़ रुपए का बजट
इस दौरान आमिर ने कहा कि जब ‘लाल सिंह चड्ढा’ पहली बार रिलीज हुई थी, तब उनमें से ज्यादातर लोग सिनेमाघरों में नहीं आए थे। कई लोगों को लाल सिंह चड्ढा पसंद आई है, लेकिन मुझे यह भी पता है कि कई लोगों को यह फिल्म समझ नहीं आई। लेकिन यह सोचना बचकाना होगा। क्योंकि जिस फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हों, उसे फ्लॉप करना नामुमकिन है।

इसलिए अगर यह नहीं चली, तो दर्शकों का इससे जुड़ाव नहीं हो पाया। फिल्म के 200 करोड़ रुपए के बजट पर उन्होंने कहा कि मेरी लगातार कई फिल्में सफल हो रही थीं, इसलिए मैं अति आत्मविश्वास में आ गया था।

मुझे लगा कि यह फिल्म आसानी से 300 करोड़ रुपये कमा लेगी। मुझे अपनी प्रोडक्शन टीम के साथ बैठकर उन्हें बताना चाहिए था कि यह कोई मेनस्ट्रीम फिल्म नहीं है। तब हम इसके दायरे का पता लगाते। हमें कम से कम बजट रखना चाहिए था और इतनी उम्मीद नहीं रखनी चाहिए थी।

Aamir Khan Recalls Laal Singh Chaddha Failure Says I Was Quite Shattered And Depressed I Thought It Did 300 Cr
परिवार के साथ आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता में भी परिवार साथ रहा
आमिर ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता से पूरी तरह से टूट गए थे। उन्होंने कहा कि मैं बहुत दुखी, निराश और शोक में डूबा हुआ था। शुरुआत में कुछ महीनों तक यह मेरे लिए बहुत दर्दनाक रहा, लेकिन फिर मैंने खुद को इससे बाहर निकाल लिया। मुझे लगता है कि मैं ऐसा ही हूं।

मैं अपनी भावनाओं को दबाने की कोशिश नहीं करता। मेरे लिए महसूस करना बहुत जरूरी है। मैं जो भी महसूस कर रहा होता हूं, मैं खुद को उसे महसूस करने देता हूं। आमिर ने हंसते हुए कहा कि इससे पहले कोविड की वजह से मैंने अपने परिवार से दोबारा जुड़ने की कोशिश की थी।

इसलिए जब लाल सिंह नहीं चली, तो मेरी बहनें मुझसे मिलने आती थीं। मेरी मां भी आती थीं। मेरे बच्चे भी आते थे। किरण भी आती-जाती रहती थीं। रीना पूछती रहती थीं, 'क्या हाल है? तुम ठीक हो?' मैं सोचता था, इतना भाव तो मुझे जिंदगी में कभी नहीं मिला। अगर फ्लॉप के बाद मुझे अपने परिवार से इतना ध्यान मिलता, तो मैं दो-तीन और फिल्में कर लेता यार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed