सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakesh Bedi revisits creepy comments over Sara Arjun shoulder kiss at Dhurandhar event

सारा अर्जुन के कंधे पर किस करने पर हुआ था विवाद, राकेश बेदी ने अब दी सफाई; बोले- 'कुछ तो लोग कहेंगे...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 24 Mar 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Rakesh Bedi: राकेश बेदी इन दिनों फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। राकेश और उनकी सह-कलाकार सारा अर्जुन का एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह सारा के कंधे पर किस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर अब राकेश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Rakesh Bedi revisits creepy comments over Sara Arjun shoulder kiss at Dhurandhar event
सारा अर्जुन और राकेश बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

71 साल के मशहूर अभिनेता राकेश बेदी इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म ने अब तक 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। लेकिन उनके साथ एक पुराना विवाद अभी भी चल रहा है। जिस पर राकेश बेदी ने सफाई दी है।

Trending Videos

राकेश ने विवाद पर दी सफाई?
पिछले साल नवंबर में ‘धुरंधर’ के ट्रेलर लॉन्च के समय एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें राकेश बेदी अपनी सह-अभिनेत्री सारा अर्जुन के कंधे पर किस करते हुए नजर आए थे। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे गलत तरीके से पेश किया और उनकी आलोचना की। राकेश बेदी ने हाल ही में रेड एफएम पॉडकास्ट में इस बारे में साफ-साफ बताया।

उन्होंने कहा, 'सारा फिल्म 'धुरंधर' में मेरी बेटी के रोल में हैं। शूटिंग के दौरान भी जब वह आती थीं, मैं उसे गले लगाता और प्यार से उसके माथे पर किस कर देता था। ठीक वैसे ही जैसे कोई पिता अपनी बेटी से करता है। मैं उसे हमेशा कहता, ‘चिंता मत करो, हम मिलकर अच्छा काम करेंगे।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ने किया राकेश का बचाव
राकेश ने कहा, 'ट्रेलर लॉन्च पर भी मैंने उसी प्यार से उसका अभिवादन किया। लेकिन कुछ लोगों ने इसे गलत अर्थ निकाल लिया और तरह-तरह की बातें करने लगे।' राकेश ने आगे कहा, 'लोगों को बस बोलने का बहाना चाहिए होता है। कुछ लोग तो बस कहते रहते हैं। शुक्र है, कई लोगों ने मेरा बचाव भी किया।'

फिल्म ‘धुरंधर 2’ के बारे में
फिल्म 'धुरंधर 2', 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। कहानी एक भारतीय जासूस की है, जो आतंकियों के खिलाफ लड़ रहा है। राकेश बेदी ने इसमें एक राजनेता ‘जमील जमाली’ का रोल निभाया है, जबकि सारा अर्जुन उनकी बेटी ‘यालिना जमाली’ बनी हैं। फिल्म को अच्छी समीक्षाएं मिली हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई है।

यह भी पढ़ें: Viral Video: बहन को पत्नी समझने पर फरदीन खान ने पैपराजी को लगाई फटकार, बोले- 'ये मेरी बीवी नताशा नहीं...'...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed