सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   project hail mary to she dances watch top 5 films hollywood films to be released this week in cinemas

बॉलीवुड के धमाके के बाद हॉलीवुड भी करेगा फिल्मों की बौछार, इस हफ्ते रिलीज होंगी 'हेल मैरी' समेत ये फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Mar 2026 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Hollywood Films Releasing This Week: इस हफ्ते कई बड़ी हॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हाेने वाली हैं। 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' से लेकर दे विल किल यू' तक, जानिए इन फिल्मों से जुड़ी खास बातें

project hail mary to she dances watch top 5 films hollywood films to be released this week in cinemas
रयान गोस्लिंग, एथन हॉक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' रिलीज हो चुकी है। मगर आने वाले हफ्ते में हॉलीवुड में भी एक के बाद एक हाई ऑक्टेन एक्शन और थ्रिलर फिल्में रिलीज होने वाली है। जिनमें से एक का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे। जानिए इस हफ्ते रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्मे -
Trending Videos

project hail mary to she dances watch top 5 films hollywood films to be released this week in cinemas
फिल्म -दे विल किल यू - फोटो : सोशल मीडिया
दे विल किल यू

फिल्म 'दे विल किल यू' एक एक्शन, कॉमेडी फिल्म है। जिसमें एक पूर्व कैदी महिला का किरदार दिखाया है। वह एक हाउसहेल्प की जॉब के लिए न्यूयॉर्क शहर के रहस्यमय इलाके में पहुंचती है। जहां लोगों के गायब होने की घटनाएं घट रही हैं। वहां जा कर  एशिया रीव्स के साथ बहुत कुछ अप्रत्याशित होता है। कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में जाजी बीट्ज, मायहाला, पैटरसन जोसेफ, टॉम फेल्टन मुख्य किरदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

project hail mary to she dances watch top 5 films hollywood films to be released this week in cinemas
फॉर्बिड्डन फ्रूट - फोटो : सोशल मीडिया
फॉर्बिड्डन फ्रूट 

'फॉर्बिड्डन फ्रूट' एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है। कहानी में एप्पल, चेरी और फिग नाम की जादूगरनियों साथ मिलकर अपना एक ग्रुप चलाती हैं। बाद में पम्पकिन नाम का एक किरदार उनसे जुड़ जाती है। जिसके बाद उन सब के बीच अफरा- तफरी मचा देती है। इस किरदार के आने से उन सब के बीच संदेह पैदा हो जाता है। फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है। लिली रेनहार्ट, लोला टंग, विक्टोरिया पेड्रेटी, एलेक्जेंड्रा शिप, एम्मा चेम्बरलेन इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे। 

project hail mary to she dances watch top 5 films hollywood films to be released this week in cinemas
फिल्म - शी डांसेस - फोटो : सोशल मीडिया
शी डांसेस 

शी डांसेस  बहुत ही मार्मिक विषय पर बात करती है। पिता और बेटी के रिश्ते पर बेस्ड इस फिल्म में एक सिंगल पिता अपनी टीन एज बेटी से पहली मुलाकात करता है। जिसके बाद अपने और बेटी के संबंध सुधारने के लिए उसके साथ एक नृत्य प्रतियोगिता में उसे साथ ले जाने का फैसला करता है। यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज होगी। एथन हॉक, सोनेक्वा मार्टिन-ग्रीन, मैकेंजी ज़िग्लर, रोजमेरी डेविट कास्ट में हैं। फिल्म को रिक गोमेज ने निर्देशित किया है। 
 

project hail mary to she dances watch top 5 films hollywood films to be released this week in cinemas
फिल्म - द एआई डॉक - फोटो : सोशल मीडिया
द एआई डॉक: या हाउ आई बिकेम एन एपोकालोप्टिमिस्ट

साइंस और एआई में रूचि रखने वालों के लिए यह फिल्म काफी इंट्रेस्टिंग है। डैनियल रोहर एक ऐसे समय में पिता बनना चाहता है जब एआई मानव जीवन पर हावी है। इस क्रम में वो एआई के दोनों पहलुओं को देखता है। सिर्फ यह जानने के लिए कि वो किस वातावरण में अपने बच्चे का स्वागत करेगा। द एआई डॉक एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है जिसका निर्देशन खुद डैनियल रोहर ने चार्ली टायरेल के साथ मिलकर किया है। इसे 27 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा। 
 

project hail mary to she dances watch top 5 films hollywood films to be released this week in cinemas
फिल्म- प्रोजेक्ट हेल मेरी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रोजेक्ट हेल मैरी 

'प्रोजेक्ट हेल मैरी' का दर्शकों काफी लंबे समय से काफी इंतजार था। रायलैंड ग्रेस नाम के एक टीचर कई साल तक कोमा मे रहता है। अचानक जब वो आंखे खोलते है तो खुद को अंतरिक्ष में पाते हैं। अपने असल मिशन को भूल चुके ग्रेस वहां चार पैरों वाले एलियन से दोस्ती कर लेते हैं। जिसके बाद अपने मिशन को पहचानना और फिर  सही जानकारी के साथ सुरक्षित पृथ्वी पर लौटना उनका मुख्य लक्ष्य है। फिल्म में रयान गोस्लिंग, सैंड्रा हुलर, जेम्स ऑर्टिज, लियोनेल बॉयस अहम किरदार में हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed