सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Who Is Isha Rikhi Punjabi Actress Model second wife Of Singer and Rapper Badshah

Who Is Isha Rikhi: कौन हैं बादशाह की दुल्हनिया ईशा रिखी? जिनके साथ सिंगर-रैपर ने गुपचुप रचा ली है शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 24 Mar 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Who Is Badshah Wife Isha Rikhi: मशहूर सिंगर-रैपर बादशाह ने दूसरी शादी रचा ली है। उन्होंने ईशा रिखी के साथ जिंदगी की नई शुरुआत की है। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। कौन हैं बादशाह की दुल्हन ईशा? जानिए

Who Is Isha Rikhi Punjabi Actress Model second wife Of Singer and Rapper Badshah
ईशा रिखी-बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

चर्चित सिंगर और रैपर बादशाह ने शादी रचा ली है। बादशाह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सिंगर ने ईशा रिखी के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचाई है। यह बादशाह की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने जैस्मिन मसीह से शादी की थी। हालांकि, छह साल पहले दोनों का तलाक हो चुका है। अब ईशा के साथ उन्होंने जिंदगी का नया सफर शुरू किया है। कौन हैं ईशा रिखी? 

Trending Videos

Who Is Isha Rikhi Punjabi Actress Model second wife Of Singer and Rapper Badshah
ईशा रिखी - फोटो : इंस्टाग्राम

चंड़ीगढ़ से ताल्लुक रखती हैं ईशा
बादशाह जहां म्यूजिक की दुनिया का बड़ा नाम हैं, वहीं उनकी दुल्हनिया ईशा रिखी का सिक्का अभिनय की दुनिया में चलता है। वे मॉडल और एक्ट्रेस हैं। ईशा रिखी का जन्म 9 सितंबर 1993 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनकी स्कूलिंग चंडीगढ़ से ही हुई है। वहीं, से पंजाब यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री हासिल की। 12वीं क्लास में ईशा ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद पंजाबी पंजाबी फिल्मों से करियर की शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Who Is Isha Rikhi Punjabi Actress Model second wife Of Singer and Rapper Badshah
ईशा रिखी - फोटो : इंस्टाग्राम

चर्चित पंजाबी फिल्मों में कर चुकी हैं काम
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में ईशा रिखी बड़ा नाम हैं। उन्होंने सिप्पी गिल के साथ पंजाबी फिल्म 'जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे' (2013) से अपने करियर की शुरुआत की थी। ईशा पंजाबी एक्टर अमरिंदर गिल के साथ 'हैप्पी गो लकी' (2014) में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य चर्चित पंजाबी फिल्मों में काम किया है।

Who Is Isha Rikhi Punjabi Actress Model second wife Of Singer and Rapper Badshah
रैपर बादशाह ने की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम-@poonamrikhi6

अक्षय कुमार के साथ कर चुकी हैं काम!
ईशा रिखी मॉडल भी हैं। फिल्मों के अलावा वे कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। ईशा अक्षय कुमार और सोनम कपूर के साथ विज्ञापन कर चुकी हैं। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ भी वे एक ज्वैलरी ब्रांड के विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं। ईशा रिखी ने साल 2018 में फिल्म 'नवाबजादे' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। 

Who Is Isha Rikhi Punjabi Actress Model second wife Of Singer and Rapper Badshah
बादशाह ने की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

एक-दूजे को पहनाया वरमाला, सादगी से हुई शादी
बादशाह और ईशा रिखी की शादी की फोटोज पूनम रिखी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की गई हैं, जो ईशा की मां का अकाउंट है। बादशाह और ईशा रिखी की दूल्हा-दुल्हन बने नजर आ रहे हैं और शादी की रस्में पूरी कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक सिंगर की ओर से कंफर्म नहीं किया गया है। वायरल तस्वीरों में बादशाह ओलिव ग्रीन कुर्ते और चूड़ीदार पजामे में नजर आए। वहीं, ईशा लाल रंग के शादी के जोड़े में हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by POONAM RIKHI (@poonamrikhi6)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed