सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   is Rohit Saraf Dating Pratibha Ranta users claim they will appear in The Revolutionaries

क्या प्रतिभा रांटा को डेट कर रहे रोहित सराफ? फैंस लगा रहे कयास; इस सीरीज में साथ में आएंगे नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 24 Mar 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Rohit Saraf And Pratibha Ranta: रोहित सराफ और प्रतिभा रांटा एक साथ स्पॉट होने के बाद चर्चा में हैं। हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं दिया है। जल्द ही वह एक सीरीज में एक-साथ नजर आने वाले हैं।

is Rohit Saraf Dating Pratibha Ranta users claim they will appear in The Revolutionaries
रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा - फोटो : इंस्टाग्राम@rohitsaraf
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता रोहित सराफ इन दिनों अभिनेत्री प्रतिभा रांटा के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मफेयर के मुताबिक दोनों की आपस में अच्छी बनती है और वह अच्छे दोस्त हैं। दोनों को एक दूसरे का साथ पसंद आ रहा है। वे एक दूसरे के साथ अक्सर अच्छा वक्त बिताते हैं। उनके बीच अच्छा रिश्ता होने के बावजूद वह अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं दे रहे हैं।

Trending Videos

is Rohit Saraf Dating Pratibha Ranta users claim they will appear in The Revolutionaries
रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा - फोटो : इंस्टाग्राम@rohitsaraf
रिश्ते को लेकर फैंस लगा रहे कयास
हाल ही में रोहित और प्रतिभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे एक पार्टी में निखिल आडवाणी के साथ डांस करते नजर आए। इसके बाद फैन्स पिछले कुछ समय से उनके बारे में तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कई जगहों पर एक साथ स्पॉट होने की वजह से दोनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। दिलचस्प है कि न तो प्रतिभा रांटा और न ही रोहित सराफ ने अब तक अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

is Rohit Saraf Dating Pratibha Ranta users claim they will appear in The Revolutionaries
द रिवोल्यूशनरीज - फोटो : इंस्टाग्राम@rohitsaraf
इस सीरीज का होंगे हिस्सा
इस बीच खबर आ रही है कि रोहित और प्रतिभा सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' का हिस्सा होंगे। इसके निर्देशक निखिल आडवाणी हैं। इसकी कहानी एक किताब पर आधारित है। इन दोनों कलाकारों के अलावा इसमें भुवन बाम, गुरफतेह पीरजादा और जेसन शाह होंगे। यह सीरीज इसी साल अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

इन कलाकारों ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को कहा अलविदा, कोई चला रहा रेस्टोरेंट तो कोई बना इंफ्लूएंसर

is Rohit Saraf Dating Pratibha Ranta users claim they will appear in The Revolutionaries
रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा - फोटो : इंस्टाग्राम@rohitsaraf
प्रतिभा रांटा का वर्कफ्रंट
प्रतिभा रांटा बॉलीवुड फिल्म 'लापता लेडीज' (2024) में नजर आ चुकी हैं। वह 'एक्यूज्ड' (2026) का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

रोहित सराफ का वर्कफ्रंट
रोहित सराफ 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (2025) और 'ठग लाइफ' (2025) का हिस्सा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed