सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   tv actors left Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah know what are they doing now

इन कलाकारों ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को कहा अलविदा, कोई चला रहा रेस्टोरेंट तो कोई बना इंफ्लूएंसर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 24 Mar 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के कई मशहूर कलाकारों ने शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को छोड़ दिया। इसके बाद उन्हें काम नहीं मिला। कई कलाकार करियर के बुरे दौर से भी गुजरे। आइए इनके बारे में जानते हैं।

tv actors left Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah know what are they doing now
तारक मेहता के पूर्व कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी के सबसे मशहूर शोज में से एक है। यह पिछले 18 वर्षों से दर्शकों की पसंद बना हुआ है। कई मशहूर कलाकारों ने किसी वजह से इस शो को छोड़ दिया। कुछ कलाकारों को कहीं काम नहीं मिला, कुछ ने खुद काम नहीं किया है। आइए इन कलाकारों के बारे में जानते हैं।

Trending Videos

tv actors left Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah know what are they doing now
मोनिका भदौरिया - फोटो : इंस्टाग्राम@monika_bhadoriya
मोनिका भदौरिया
मोनिका भदौरिया ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स पर टॉर्चर करने और बुरा बर्ताव करने का इल्जाम लगाया था। इसके बाद उन्होंने शो से दूरी बना ली। इसके बाद वह किसी शो का हिस्सा नहीं बन सकीं। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

tv actors left Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah know what are they doing now
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@jennifer_mistry_bansiwal
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने प्रोड्यूसर असित मोदी पर संगीन इल्जाम लगाए थे। इसके बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था। शो छोड़ने के बाद उन्हें काम नहीं मिल रहा। बताया जाता है कि वह अपने करियर के बुरे दौर से भी गुजरीं। अब वह सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। वह फनी वीडियो बनाती हैं।

कानूनी पचड़े में पड़ी 'धुरंधर 2'? इसलिए की जा रही तमिलनाडु में रोक लगाने की मांग; हाई कोर्ट में याचिका दायर

tv actors left Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah know what are they doing now
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा वकानी
दिशा वकानी यानी दयाबेन ने साल 2017 में मैटरनिटी लीव के लिए 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से ब्रेक लिया था। वह दो बच्चों की मां बन गईं। हालांकि उन्होंने दोबारा शो नहीं ज्वाइन किया। फिल्हाल वह एक्टिंग से दूर हैं। वह बच्चों और घर को संभाल रही हैं।

tv actors left Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah know what are they doing now
गुरुचरण सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@sodhi_gcs
गुरुचरण सिंह
गुरुचरण सिंह ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को 2018 में अलविदा कहा था। उन्होंने अपने पिता की देखभाल के लिए ब्रेक लिया था। इसके बाद वह किसी शो का हिस्सा नहीं बन पाए। इन दिनों वह दिल्ली में एक रेस्टोरेंट चला रहे हैं।

tv actors left Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah know what are they doing now
शैलेश लोढ़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@iamshaileshlodha
शैलेश लोढ़ा
शो में शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता का रोल प्ले किया था। उनके भी असित मोदी के साथ रिश्ते खराब हो गए थे। मेकर्स के साथ फीस को लेकर उनकी अनबन हो गई थी। शो छोड़ने के बाद उन्होंने दूसरे शो 'वाह भाई वाह' को होस्ट किया। वह 'एडवोकेट अंजलि अवस्थी' का हिस्सा रहे। इन दिनों वह किसी शो का हिस्सा नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed