सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bhooth bangla new song tu hi disda featuring akshay kumar and Wamiqa Gabbi

साड़ी का पल्लू लहराती दिखीं वामिका, फिदा हुए अक्षय; रिलीज हुआ ‘भूत बंगला का पहला रोमांटिक सॉन्ग

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Mar 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhoot Bangla Latest Song: फिल्म ‘भूत बंगला’ का रोमांटिक सॉन्ग 'तू ही दिसदा' रिलीज हो चुका है। देखें कैसी लग रही है अक्षय और वामिका गब्बी की जोड़ी। 

bhooth bangla new song tu hi disda featuring akshay kumar and Wamiqa Gabbi
अक्षय कुमार, वामिका गब्बी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ में उनके साथ वामिका गब्बी भी अभिनय कर रही हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का एक रोमांटिक सॉन्ग 'तू ही दिसदा' रिलीज हो चुका है। फिल्म में वामिका और अक्षय कुमार साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। 
Trending Videos


नैचुरल फील दे रहा गाना 
अक्षय कुमार और वामिका गब्बी का अंदाज दर्शको को काफी लुभा रहा है। साथ ही इसमें जो झरनों, हरी-भरी हरियाली और पहाड़ दिखाए गए है वो गाने को एक रोमांटिक वाइब दे रहे हैं। क्योंकि गाने को गर्मियों में रिलीज किया गया है। इसमें दिखने वाले बैकग्राउंड सीन्स दर्शकों को एक ठंड़क का एहसास करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'तू ही दिसदा' में वामिका जहां साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं अक्षय कुमार अपने मजाकिया अंदाज के साथ दिखाई दे रहे हैं। 

bhooth bangla new song tu hi disda featuring akshay kumar and Wamiqa Gabbi
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय ने शेयर की पोस्ट 
इस गाने के रिलीज होने की जानकारी अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के दी। एक्टर ने गाना शेयर करते हुए लिखा 'भूत सच में होते हैं या नहीं ,यह तो नहीं पता मगर प्यार सच में होता है।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)



अरिजीत सिंह ने दी है अपनी आवाज
फिल्म ‘भूत बंगला’ के गाने  'तू ही दिसदा' को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। उनका साथ निकिता गांधी ने दिया है। गाने को म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। वहीं इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने के लिए खुद अरिजीत ने पहल की थी। वो अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के इसे गाना चाहते थे।

कब रिलीज होगी फिल्म? 
फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी के अलावा परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव भी हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में असरानी की भी झलक मिलेगी। पिछले साल इस दिग्गज अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed