फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Diana Penty to star opposite Abhishek Bachchan

अभिषेक संग रोमांस करती नजर आएंगी डायना पेंटी

Mon, 10 Jun 2013 11:36 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 10 Jun 2013 11:36 AM IST
विज्ञापन
Diana Penty to star opposite Abhishek Bachchan

फिल्म 'कॉकटेल' से लोकप्रियता हासिल कर चुकीं अभिनेत्री डायना पेंटी जल्द ही अभिषेक बच्चन के साथ एक नई फिल्म में नजर आयेंगी। 'कॉकटेल' के बाद यह उनकी दूसरी फिल्म होगी।

विज्ञापन


डायना पेंटी और अभिषेक की यह नयी जोड़ी 'ओह माइ गॉड' फेम निर्देशक उमेश शुक्ला की अनाम फिल्म में नजर आयेगी।

हाल ही में उमेश शुक्ला ने यह घोषणा की है कि वे अपनी नयी फिल्म में अभिषेक और डायना को कास्ट करेंगे। यह फिल्म भूषण कुमार प्रोडयूस करने जा रहे हैं।

भूषण और उमेश दोनों की ही इच्छा थी कि वे इस फिल्म में डायना को ही कास्ट करें। फिल्म इसी साल अगस्त में फ्लोर पर जानेवाली है।

डायना ने भी इस खबर की पुष्टि की है कि वे इस फिल्म में काम करने जा रही हैं। अभिषेक बच्चन फिल्म के विषय को लेकर काफी उत्साहित हैं।

खबर यह भी है कि पहले अक्षय कुमार के साथ भी डायना को फिल्म 'थुपक्की' के रीमेक में लिया जा रहा था। लेकिन बाद में फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का नाम फाइनल किया गया।
विज्ञापन


अभिषेक 'दोस्ताना 2' से पहले इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed