{"_id":"6abe4df904d660bc110a356a","slug":"drishyam-3-advance-booking-ajay-devgn-upcoming-film-eyes-rs-50-crore-opening-day-in-india-2026-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दृश्यम 3: क्या 'धुरंधर 2' को पीछे छोड़ेगी फिल्म? एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, करोड़ों की ओपनिंग पर नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दृश्यम 3: क्या 'धुरंधर 2' को पीछे छोड़ेगी फिल्म? एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, करोड़ों की ओपनिंग पर नजर
Thu, 01 Oct 2026 05:44 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Thu, 01 Oct 2026 05:44 PM IST
सार
Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ एडवांस बुकिंग के मामले में धमाल मचा रही है। जानिए फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है और इसके कितने टिकट बिक चुके हैं।
विज्ञापन
दृश्यम 3 अजय देवगन, जयदीप अहलावत और तब्बू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ दो अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इससे पहले टिकट काउंटरों पर इसने हलचल मचा दी है। थ्रिलर फ्रेंचाइजी के इस आखिरी चैप्टर ने एडवांस बुकिंग के मामले में कमाल किया है।
पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई
अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ सिनेमाघरों में दस्तक देने से बस एक दिन दूर है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी काफी मजबूत नजर आ रहे हैं। शुरुआती ट्रेड अनुमान के मुताबिक, फिल्म भारत में पहले दिन करीब 50 करोड़ रुपये नेट की कमाई कर सकती है।
‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग को देखते हुए माना जा रहा है कि यह 2026 में रिलीज होने वाली हिंदी फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है। फिलहाल इस साल सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड ‘धुरंधर 2’ के नाम है। वहीं ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 28.11 करोड़ रुपये और ‘बॉर्डर 2’ ने 32.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी।

दृश्यम 3
- फोटो : एक्स
एडवांस बुकिंग में ‘दृश्यम 3’ का जलवा
- गुरुवार सुबह 10 बजे तक ‘दृश्यम 3’ ने भारत में एडवांस बुकिंग से करीब 19.75 करोड़ रुपये कमा लिए थे।
- फिल्म के पहले दिन के लिए 12 हजार से ज्यादा शोज में 5.35 लाख से अधिक टिकट बिक चुके थे।
- ट्रेड वेबसाइट सेकनिल्क के मुताबिक, तीन दिनों के वीकेंड के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग से करीब 36.25 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है।
- इसमें ब्लॉक सीट्स की कमाई भी शामिल है।
फिल्म 'दृश्यम 3'
- फोटो : सोशल मीडिया
विदेशों में भी बढ़ रही डिमांड, ‘दृश्यम 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छूटा
‘दृश्यम 3’ का क्रेज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। फिल्म ने विदेशों में भी एडवांस बुकिंग में अच्छी शुरुआत की है। ओपनिंग डे के लिए फिल्म की ओवरसीज प्री-सेल्स 3 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है।
वहीं पूरे वीकेंड की एडवांस बुकिंग से विदेशों में 5 करोड़ रुपये से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन हो गया है। ऐसे में फिल्म की वर्ल्डवाइड प्री-सेल्स रिलीज से पहले ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है। खास बात यह है कि ‘दृश्यम 3’ ने एडवांस बुकिंग के मामले में अपनी पिछली फिल्म ‘दृश्यम 2’ का रिकॉर्ड भी काफी पीछे छोड़ दिया है।

'दृश्यम 3'
- फोटो : इंस्टाग्राम
विजय सलगांवकर के किरदार में लौटे अजय देवगन
ये भी पढ़ें- काॅफी विद करण: क्यों खत्म होने जा रहा चर्चित शो? हार्दिक से दीपिका-सलमान तक हुए शामिल; इन बयानों से मचा बवाल
- अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' में अजय देवगन फ्रैंचाइजी के मुख्य किरदार विजय सलगांवकर के रूप में वापसी कर रहे हैं।
- कास्ट में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी शामिल हैं।
- फिल्म को फ्रैंचाइजी के आखिरी चैप्टर के तौर पर पेश किया गया है।
ये भी पढ़ें- काॅफी विद करण: क्यों खत्म होने जा रहा चर्चित शो? हार्दिक से दीपिका-सलमान तक हुए शामिल; इन बयानों से मचा बवाल