Sara Ali: एयरपोर्ट पर फैन ने अचानक किया कुछ ऐसा कि चौंक गईं सारा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सारा अली खान को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां उन्हें भीड़ ने इस कदर घेरा कि देखकर एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि मीडिया वाले भी चौंक गए। लेकिन सारा ने आपा नहीं खोया और इस बात के लिए सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की जमकर तारीफ की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान को मुंबई एयरपोर्ट पर हाल ही में स्पॉट किया गया था। जहां अभिनेत्री के साथ एक अजीबोगरीब घटना हुई। दरअसल, सारा अली खान राजस्थान से वापस मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। जहां वह पपराजी को पोज देते-देते अपने फैंस के साथ भी सेल्फी क्लिक करवा रही थी। तभी ऐसे में एक फैन ने उनके चेहरे को छूने की कोशिश की। पहले वह महिला सारा से हाथ मिलाती है। इसके बाद वह कुछ ऐसा करती नजर आती है। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
अभिनेत्री सारा हमेशा की तरह शानदार लुक में नजर आईं। वह व्हाइट सूट पर गुलाबी दुपट्टे के साथ सारा काफी खूबसूरत लग रही थीं लेकिन जैसे ही लोगों की नजर उन पर गई तो हर कोई उन्हीं की तरफ दौड़ पड़ा। विडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अब यूजर्स जमकर ऐसा करने वाले लोगों को लताड़ लगा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'यह महिला उसकी ज्वेलरी चोरी करने का प्रयास कर रही है यह कितना बुरा है।' वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कोई किसी की निजी स्पेस में कैसे घुस सकता है।'
तो वहीं फैंस दूसरी तरफ सारा को शांत रहने के लिए बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'सारा बहुत मैच्योर हो गई है। उनकी मम्मी ने उनको बहुत ही अच्छे से पाल पोसकर बड़ा किया है। उनकी विनम्रता देखने लायक है'। बता दें की सारा हाल ही में अपनी मां के जन्मदिन के अवसर पर अपनी मां के साथ उदयपुर ट्रिप पर गई थी।
यह भी पढ़ें: 'लोगों का रिएक्शन देख लगा जैसे'...आदिपुरुष के ट्रेलर विवाद पर क्या बोली कृति सेनन?