फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Veteran lyricist Javed Akhtar gets Corrected By Social media users for calling Rashmika Mandanna a Tamil

जावेद अख्तर: सोशल मीडिया यूजर ने सुधारी गीतकार की गलती? अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को लेकर कह दी थी ये बात

Sun, 25 Oct 2026 09:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 25 Oct 2026 09:02 PM IST
सार

  • अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को अक्सर अपने हिंदी भाषा के उच्चारण के तरीके पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।
  • हाल ही में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में रश्मिका ने स्पष्ट किया कि वे साउथ से हैं तो यह लहजा आएगा ही।
  • अभिनेत्री की आलोचनाओं पर हाल ही में जावेद अख्तर ने चुप्पी तोड़ी है और उनका बचाव किया है। मगर, इस दौरान उनसे एक मामूली गलती हो गई।

विज्ञापन
Veteran lyricist Javed Akhtar gets Corrected By Social media users for calling Rashmika Mandanna a Tamil
रश्मिका मंदाना-जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर गीतकार और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर वे तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में उन्होंने रश्मिका मंदाना को सपोर्ट किया है। मामला यह है कि रश्मिका को उनके हिंदी भाषा के उच्चारण के लहजे को लेकर ट्रोल किया जाता है। इस पर जावेद अख्तर ने उनका बचाव किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

जावेद अख्तर ने रश्मिका के बचाव में क्या कहा?
जावेद अख्तर ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'जिन लोगों को तमिल अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के हिंदी उच्चारण से कोई समस्या है, उन्हें तमिल की कुछ लाइनें सुनानी चाहिए, जो दुनिया की सबसे पुरानी बोली जाने वाली भाषा है। देखते हैं कि वे तमिल को कितना अच्छा प्रोनाउंस करते हैं। यह नकली और बेबुनियाद भाषाई श्रेष्ठता स्वीकृत नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर ने गीतकार की कौन सी गलती सुधारी?
जावेद अख्तर ने रश्मिका मंदाना का बचाव किया है, इसकी यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने जावेद अख्तर का ध्यान इस ओर भी दिलाया कि उनसे एक गलती हो गई है। उन्होंने रश्मिका को तमिल अभिनेत्री लिखा है। वे तमिल नहीं, बल्कि कन्नड़ एक्ट्रेस हैं। यूजर ने जावेद अख्तर को उनकी गलती पर ध्यान दिलाते हुए गीतकार के पोस्ट पर टिप्पणी की है, 'वह (रश्मिका) कोडागु और तेलंगाना तेलुगु कोडालु हैं सर, लेकिन इस देश में हम भाषाई अल्पसंख्यकों के लिए आपके सपोर्ट की तारीफ करता हूं'। 
एक और यूजर ने लिखा, 'रश्मिका कन्नड़ हैं। मगर, तमिल में ज्यादा काम करती हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'रश्मिका कन्नड़ हैं। तेलुगु परिवार में शादी की है। इसमें तमिल कहां से आया'?
एक कमेंट में कहा गया है, 'बॉलीवुड में आप जैसे लेखकों ने साउथ इंडियन, सिख, मराठी, बंगाली और इस देश की हर जाति के बारे में स्टीरियोटाइप बनाए हैं। इसलिए प्लीज हमें तमिल के बारे में सिखाने की कोशिश न करें। एक आम भारतीय लगभग तीन-चार रीजनल भाषाएं बोल सकता है'।

विज्ञापन

आलोचना पर रश्मिका मंदाना ने क्या कहा?
रश्मिका हाल ही में 'कॉफी विद करण सीजन 9' शो में अपने पति एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ पहुंचीं। इस दौरान उन्हें अपने हिंदी एक्सेंट को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस पर रिएक्ट करते हुए रश्मिका ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि जब वह इस इलाके से आती हैं, तो उनका साउथ इंडियन एक्सेंट एक इशू क्यों था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed