द व्हाइट टाइगर: प्रियंका चोपड़ा की वजह से हर्षवर्धन कपूर के हाथ से निकली फिल्म, निर्देशक को पसंद आया था ऑडिशन
- प्रियंका चोपड़ा की वजह से हर्षवर्धन कपूर के हाथ से निकली फिल्म
- द व्हाइट टाइगर के लिए दिया था ऑडिशन
- राजकुमार राव की भूमिका के लिए दिया था ऑडिशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर्षवर्धन कपूर अपनी फिल्मों से अधिक अपने बयानो की वजह से चर्चा में रहते हैं। हाल में हर्षवर्धन ने कटरीना कैफ और विक्की कौशल के रिश्ते का खुलासा किया था। जिसके बाद उन्हें कटरीना की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। अब एक बार फिर से हर्षवर्धन कपूर ने एक ऐसा बयान दिया है जिसे सुनने के बाद कही उनसे देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा नाराज न हो जाए। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में हर्षवर्धन ने बताया कि उन्होंने फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन प्रियंका चोपड़ा की एंट्री के बाद टीम ही बदल गई।
व्हाइट टाइगर में इस भूमिका के लिए दिया था ऑडिशन
एक मीडिया बातचीत में हर्षवर्धन कपूर ने बताया कि उन्होंने रमीन बहरानी की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' के लिए ऑडिशन दिया था। उन्होंने फिल्म में राजकुमार राव वाली भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था। हर्षवर्धन ने बताया कि उनका काम रमीन बहरानी को बहुत ही पसंद आया था। वो फिल्म के लिए लगभग फाइनल हो चुके थें। लेकिन जब प्रियंका ऑन-बोर्ड आईं तो फिल्म की कुछ कास्ट बदल गई। हर्षवर्धन ने कहा, 'प्रियंका फिल्म में थोड़े बड़े एक्टर को चाहती थी। लेकिन मैं बहुत ही युवा लगता था। मेरी उम्र राजकुमार राव से कम है, वो बहुत ही बेहतरीन अभिनेता हैं। लेकिन मैं इस भूमिका को पाने के बहुत ही करीब था।
'रे' में मिली हर्षवर्धन के काम को सरहाना
फिल्मी परदे पर भले ही हर्षवर्धन कपूर की फिल्में कमाल दिखाने में असफल हुईं हो, लेकिन उनकी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'रे' लोगों को बहुत पसंद आई। इस सीरीज में हर्षवर्धन ने विक्रम अरोड़ा की भूमिका निभाई थी और उनके किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया था। सीरीज में मनोज बाजपेयी और गजराज राव ने तो खूब तारीफ बटोरी, लेकिन हर्षवर्धन भी इस बार दर्शकों के मुंह से अपनी तारीफ निकलवाने में सफल हुए।
हॉलीवुड में काम करने की जताई इच्छा
हर्षवर्धन कपूर ने इस बातचीत में ये भी कहा कि अगर उन्हें हॉलीवुड फिल्मों में काम करने का मौका मिलेगा तो वो उसके लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा, 'मेरी एक नजर हमेशा वेस्ट (हॉलीवुड )की तरफ रही है। हो सकता है आगे काम करूं...फिंगर्स क्रॉस्ड। मुझे लगता है मेरे काम करने का तरीका अलग है और मुझे नहीं लगता कि मैं हॉलीवुड में काम नहीं कर सकता। लेकिन ये मेरे हाथ में नहीं है। अगर आगे आने वाले समय में कुछ होता है तो मैं इस बात का वादा करता हूं कि मैं पूरी मेहनत करूंगा और उस मौके को अपने हाथ से किसी भी हाल में नहीं जाने दूंगा।' बता दें कि हर्षवर्धन ने अपने करियर की शुरुआत राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्जा से की थी, हालांकि उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में असफल हुई। इस फिल्म में उनके साथ सैय्यामी खेर मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं।