{"_id":"5bd6da0bbdec22697b1163b6","slug":"hema-malini-reaction-on-bollywood-me-too-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo पर पहली बार बोलीं हेमा मालिनी, कहा- 'लड़कियों को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo पर पहली बार बोलीं हेमा मालिनी, कहा- 'लड़कियों को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Oct 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
hema malini
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर प्रकरण के बाद जहां कई सेलिब्रिटी #MeToo पर खुलकर बातें कर रहे हैं तो वहीं कुछ सेलिब्रिटी बचते हुए नजर आए। अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहने वालीं हेमा मालिनी एक्टर संजय खान की ऑटोबायोग्राफी के लॉन्चिंग इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान हेमा मालिनी से पूछा गया कि इस वक्त तमाम महिलाएं यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा कर रही हैं, इस पर वो क्या राय रखती हैं?
हेमा मालिनी ने कहा, 'महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी चाहिए। किसी और पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। उन्हें समझना होगा कि वो लोग कौन हैं और खुद को ऐसे लोगों से सुरक्षित भी करना होगा। कोई दूसरा मदद नहीं कर सकता।'
जब हेमा मालिनी से पूछा गया कि क्या उनके सामने कभी इस तरह की घटना हुई है। आपको क्या लगता है? उन्होंने कहा कि 'मुझे कुछ नहीं लगता है।' इसके बाद वो वहां से तेजी से आगे चली गईं। जाहिर है हेमा मालिनी और किसी सवाल का जवाब नहीं देना चाहती थीं।
विज्ञापन
बता दें कि हेमा मालिनी ने 16 अक्तूबर को अपना 70वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। जन्मदिन के मौके पर हेमा मालिनी के कुछ खास दोस्त भी उनके घर पहुंचे थे।
#MeToo मूवमेंट की बात करें तो पिछले दिनों राखी सावंत ने नाना पाटेकर को सपोर्ट करते हुए तनुश्री दत्ता पर कई आरोप मढ़े थे। जिसका जवाब देते हुए तनुश्री दत्ता ने कहा कि वो ऐसे लोगों से दोस्ती भी करना पसंद नहीं करती। एयरपोर्ट पर एक मुलाकात के दौरान राखी सावंत ने उन पर ईसाई धर्म ग्रहण करने का दबाव बनाया था।