फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   JACKIE SHROFF SHARAD KELKAR: RURAL HORROR FILM kaali kheti SHIFTS TO A NEW RELEASE DATE

काली खेती: टकराव के डर से मेकर्स ने आगे बढ़ाई फिल्म की रिलीज, जानें अब कब देख सकेंगे जैकी श्रॉफ की फिल्म

Wed, 07 Oct 2026 01:48 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 07 Oct 2026 01:48 PM IST
सार

Kaali Kheti New Release Date: कुछ दिनों पहले ही  फिल्म 'काली खेती' ने नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की थी। मगर अब जैकी श्रॉफ की यह फिल्म आगामी महीने में रिलीज होगी।

विज्ञापन
JACKIE SHROFF SHARAD KELKAR: RURAL HORROR FILM kaali kheti  SHIFTS TO A NEW RELEASE DATE
काली खेती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'काली खेती' की रिलीज डेट मेकर्स ने बदल दी है। पहले फिल्म अक्तूबर के महीने में रिलीज होने वाली थी। मगर अब इसकी रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है। फिल्म में जैकी श्रॉफ और शरद केलकर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 

विज्ञापन


कब रिलीज होगी फिल्म? 
बीते दिनों फिल्म 'काली खेती' के पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट 23 अक्तूबर बताई गई थी। मगर अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बढ़ा दी है। सोशल मीडिया के जरिए मेकर्स ने फैंस को बताया कि फिल्म अब 20 Nov 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और शरद केलकर के अलावा नेहा सरगम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

JACKIE SHROFF SHARAD KELKAR: RURAL HORROR FILM kaali kheti  SHIFTS TO A NEW RELEASE DATE
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब

क्यों खिसकी फिल्म की रिलीज डेट
अक्तूबर में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें अजय देवगन की 'दृश्यम 3', आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर', रश्मिका-विजय की 'रणबाली', यामी गौतम की 'नई नवेली' और 'पहला प्यार दूसरी बार' शामिल हैं। 'काली खेती' का टकराव 'पहला प्यार दूसरी बार' से होने वाला है। यह फिल्म भी 23 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। इस वजह से जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘काली खेती’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। 

विज्ञापन

JACKIE SHROFF SHARAD KELKAR: RURAL HORROR FILM kaali kheti  SHIFTS TO A NEW RELEASE DATE
फिल्म 'काली खेती' - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं फिल्म के निर्देशक?

  • फिल्म का निर्देशन और लेखन हारिस इम्तियाज खान ने किया है।
  • इसे ब्लैक कैनवस स्टूडियो के बैनर तले बनाया जा रहा है।
  • सना खान इसकी निर्माता हैं।
  • इसमें वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी अहम भूमिकाओं में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed