{"_id":"5d47bc088ebc3e6cd9047982","slug":"jackie-shroff-spotted-at-delhi-airport-during-security-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एयरपोर्ट पर लाइन में लगकर जैकी श्रॉफ ने कराई सुरक्षा जांच, खूब हुई तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिल्ली एयरपोर्ट पर लाइन में लगकर जैकी श्रॉफ ने कराई सुरक्षा जांच, खूब हुई तारीफ
Mon, 05 Aug 2019 10:48 AM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 05 Aug 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
Jackie Shroff at Delhi Airport
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
62 साल के हो चुके मशहूर अभिनेता जय किशन काकूभाई श्रॉफ यानी जैकी श्रॉफ इन दिनों जितनी फिल्मों में एक साथ काम कर रहे हैं, उतनी फिल्मों में उन्होंने बतौर हीरो अपने शीर्ष दिनों में भी काम नहीं किया होगा। डिजिटल मीडिया पर अक्सर उनके साथी कलाकार रहे अनिल कपूर की फिटनेस के किस्से देखने-सुनने को मिलते हैं, पर जैकी श्रॉफ अक्सर लाइम लाइट से दूर ही रहते हैं। पिछले हफ्ते वह दिल्ली में थे और दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच की लाइन में लगकर जिस तरह जैकी ने अपने जमीन से जुड़े रहने का सबूत दिया, उसकी खूब तारीफ हुई।
अपने चार दशकों के करियर में जैकी श्रॉफ अब तक 13 भाषाओं में करीब सवा दो सौ के करीब फिल्में कर चुके हैं। साल 2019 उनके करियर का सबसे व्यस्त साल है। इस साल उनकी टोटल धमाल, रोमियो अकबर वॉल्टर और भारत जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इसके अलावा जैकी अलग अलग भाषाओं की 13 और फिल्मों में इस वक्त काम कर रहे हैं। इन फिल्मों की शूटिंग के चक्कर में जैकी शहर शहर घूमते भटकते रहते हैं लेकिन कभी वह अपने साथ ताम झाम लेकर नहीं चलते।
जैकी श्रॉफ पिछले हफ्ते नई दिल्ली में थे। वहां से वापस मुंबई आते समय उन्हें एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों ने घेर लिया। जब वह अपना सामान जमाकर सुरक्षा जांच के लिए पहुंचे तो वहां पहले से कतार में लगे लोगों ने उनके लिए आगे जाने का रास्ता भी खाली कर दिया, पर जैकी मुस्कुराते रहे और बोले जो पहले से लाइन में हैं, वह उनके बाद ही जांच के लिए आगे बढ़ेंगे। जैकी की इस साधारण सी लेकिन वीआईपी कल्चर से बिल्कुल विपरीत पहल ने वहां खड़े सभी लोगों का दिल जीत लिया। मुंबई के तीन बत्ती इलाके में पले बढ़े जैकी सेट पर भी तकनीशियनों और सहायकों से हंसी मजाक के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके बेटे टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।