फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jewar Film City Bidding issue arose again Akshay Kumar Bhushan Dinesh Vijan K C Bokadia in fray details inside

Jewar Film City: फिर उछला उत्तर भारत की नई फिल्म सिटी का मुद्दा, अक्षय, भूषण, दिनेश और बोकाडिया मैदान में

Mon, 08 Jan 2024 11:52 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 08 Jan 2024 11:52 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी परियोजना का मुद्दा एक बार फिर उछला है। रिपोर्ट के अनुसार, इस बार रेस में अक्षय कुमार, भूषण कुमार, दिनेश विजन और के सी बोकाडिया शामिल हैं।

विज्ञापन
Jewar Film City Bidding issue arose again Akshay Kumar Bhushan Dinesh Vijan K C Bokadia in fray details inside
जेवर फिल्म सिटी बिडिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी परियोजना बीते लंबे समय से सुर्खियों में है। कुछ वक्त पहले यह खबर सामने आई थी कि मनोरंजन जगत के सितारों ने इस परियाजना पर बोली लगाई है। हालांकि, तब सारे आवेदन निरस्त हो गए थे। इस परियोजना को लेकर एक बार फिर बॉलीवुड स्टार्स चर्चाओं में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार, दिनेश विजन, बोनी कपूर, भूषण कुमार और के सी बोकाडिया सहित कई नामचीन हस्तियां इस पर बोली लगा रही हैं। 

विज्ञापन

के सी बोकाडिया ने की पुष्टि!

जूम की रिपोर्ट के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने 5 जनवरी को सितारों की ओर से परियोजना पर बोली लगाने की पुष्टि की। इसी को लेकर उन्होंने के सी बोकाडिया से विशेष बातचीत की। रिपोर्ट के मुताबिक, बोकाडिया ने यूपी के ग्रैंड फिल्म सिटी प्रोजेक्ट के लिए बोली लगाने की पुष्टि की। साथ ही दिग्गज फिल्म निर्माता ने कहा, 'देखते हैं कौन जीतता है। यह दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार निरस्त हो चुकी है निविदा

उत्तर प्रदेश सरकार यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर हर संभव कोशिश कर रही है। पहले भी दो दफा निविदा निकाली जा चुकी है। हालांकि, किसी ने बोली नहीं लगाई। वहीं, फिल्म सिटी के नियमों और शर्तों में बदलाव के बाद प्राधिकरण ने तीसरी दफा निविदा जारी की। रिपोर्ट के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी परियोजना के लिए बिड जमा करने की अंतिम तारीख 5 जनवरी थी। 

Rakul Preet Singh: सख्त नियमों के बीच सात फेरे लेंगे रकुल और जैकी, मेहमानों को नहीं होगी फोन रखने की इजाजत!

विज्ञापन

चार बोलियां हुईं प्राप्त!

जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी परियोजना के लिए चार बोलियां प्राप्त हुई हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बोलियों की तकनीकी जांच की जाएगी। विज्ञप्ति में आगे कहा गया है, 'इसके बाद, नियमों के अनुसार वित्तीय बोलियां खोली जाएंगी। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 21 में 230 एकड़ में फैली इस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी परियोजना के लिए बोलियां जमा करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक थी।'

Ram Mandir: राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे रणदीप हुड्डा, मुस्कान के साथ स्वीकारा निमंत्रण

फिल्म सिटी का मेगा टेंडर होगा किसके हाथ?

तकनीकी बोलियों का उद्घाटन प्राधिकरण कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में हुआ। गौरतलब है कि 30 सितंबर, 2023 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी परियोजना की स्थापना के लिए बोली प्रक्रिया शुरू की थी। प्राधिकरण के सेक्टर 21 में कुल 1000 एकड़ क्षेत्र में फैली फिल्म सिटी परियोजना एक महत्वपूर्ण उपक्रम है, जिसके पहले चरण में 230 एकड़ में फिल्म सिटी के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। चूंकि इस प्रोजेक्ट के लिए बॉलीवुड के दिग्गज आगे आ रहे हैं, ऐसे में यह तो वक्त ही तय करेगा कि इस मेगा टेंडर को कौन जीतेगा या फिर इस बार भी सभी निवेदन निरस्त हो जाएंगे। 

 

Devara: देवरा से जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक वीडियो जारी, लाल समंदर के बीच अभिनेता की दहाड़ ने जीते दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed