Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jimmy Shergill and adhyayan suman upcoming film Pyaade poster release know will lead them

प्यादे: किसके इशारे पर काम करेंगे जिमी शेरगिल? जारी हुआ अभिनेता की अपकमिंग फिल्म का नया पोस्टर

Mon, 16 Nov 2026 05:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 16 Nov 2026 05:00 PM IST
सार

  • जिमी शेरगिल एक नई फिल्म में दमदार रोल में नजर आने वाले हैं।
  • इस फिल्म में उनके साथ अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल होंगे।
  • मेकर्स ने उनकी नई फिल्म का पोस्टर जारी किया है, जो काफी कुछ बताता है।

विज्ञापन
Jimmy Shergill and adhyayan suman upcoming film Pyaade poster release know will lead them
प्यादे - फोटो : एक्स

विस्तार

जिमी शेरगिल जल्द ही सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'प्यादे' में नजर आने वाल हैं। मेकर्स ने इस अपकमिंग फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है। इसमें जिमी शेरगिल के अलावा अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

पोस्टर में क्या है?
पोस्टर में नजर आ रहा है कि जिमी शेरगिल बैठे हैं। उनके दोनों तरफ पुलिस वाले बैठे हैं। उनके पीछे फिल्म के दूसरे कलाकार बैठे हैं। सबके ऊपर एक हाथ है। हाथ में डोरी बंधी है और वह डोरी सभी कलाकारों से बंधी हुई है। ऐसा लगता है, जैसे सभी कलाकार को कोई अपने इशारे पर चला रहा हो। पोस्टर में सबसे आगे दो प्यादे रखे हैं। पोस्टर में सबसे पीछे दो इमारतें दिखाई गई हैं। एक में आग लगी है। दूसरी सरकारी इमारत लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
'प्यादे' को शेखर एस. झा ने लिखा और निर्देशित किया है। इसके निर्माता रिंकू सिंह हैं। इसे शाइनिंग मून पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन सिनेपोलिस इंडिया संभालेगा। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट 4 दिसंबर 2026 तय की है। शेखर एस झा इससे पहले 'वेडिंग एनिवर्सरी', 'लिटिल बेबी' और 'प्रेममई' का निर्देशन कर चुके हैं।

तेजा सज्जा: साउथ के अभिनेता ने की सगाई, कौन हैं होने वाली पत्नी? समारोह में शामिल हुईं ये हस्तियां

विज्ञापन

मी शेरगिल का वर्कफ्रंट
  • हाल ही में जिमी शेरगिल फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आए थे।
  • इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े जैसे कलाकार थे।
  • 55 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने कुल 73.81 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed