{"_id":"6fb57f9e-d805-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"kareena-kapoor-not-to-work-with-abhishek-bachchan","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ में काम नहीं कर रहे अभिषेक और करीना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साथ में काम नहीं कर रहे अभिषेक और करीना
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Jun 2013 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पहले ही यह खबर सुर्खियों में थी कि एक दशक बाद अभिषेक बच्चन और करीना कपूर साथ काम करने जा रहे हैं। इन दोनों के बीच का मनमुटाव खत्म हो गया है।
विज्ञापन
खबर थी कि 'ओह माय गॉड' फेम निर्देशक उमेश शुक्ला ने इन दोनों को लेकर फिल्म बनाने की सोची है। बॉलीवुड के लिए यह खबर निश्चित रूप से चौंकाने वाली थी।
दरअसल करीना कपूर और अभिषेक बच्चन की दूरी तब बन गई थी, जब करिश्मा कपूर की जूनियर बच्चन के साथ मंगनी टूट गई थी।
ऐसे में दोनों के साथ काम करने की खबरों ने लोगों को अचंभे में डाल दिया था। लेकिन इधर खुद निर्देशक उमेश शुक्ला ने पोल खोली है कि अभिषेक और करीना के साथ काम करने की खबर निराधार है।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी फिल्म के लिए करीना को कभी एप्रोच ही नहीं किया है। उमेश का तो यहां तक दावा है कि वे करीना कपूर से आज तक नहीं मिले हैं, ऐसे में स्टोरी नेरेशन वाली बात पूरी तरह हास्यास्पद है।
विज्ञापन
हां, अभिषेक बच्चन और ऋषि कपूर को जरूर अहम किरदारों में लेने की सोची गई है।