सोशल मीडिया: करीना कपूर ने फैंस को ऐसे विश की दिवाली, पति सैफ और बेटे जेह की खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने गुरुवार को एक खास तस्वीर के साथ अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने गुरुवार को एक खास तस्वीर के साथ अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति सैफ अली खान को छोटे बेटे जेह के साथ मस्ती करते हुए क्लिक किया और यह फोटो फैंस के साथ शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, प्यार और रोशनी।
गौरतलब है कि करीना इन दिनों राजस्थान के जैसलमेर में सैफ, बेटे तैमूर और जेह के साथ छुट्टियां मना रही हैं। उनके द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में सैफ और जेह अपने चारों ओर खिलौनों से घिरे दिख रहे हैं। यह कोई बगीचा है, जहां बाप-बेटे मस्ती कर रहे हैं। करीना की इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और सैफ एवं जेह को अपना प्यार दे रहे हैं। कई यूजर्स करीना और सैफ को दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
इस तस्वीर को 4 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। करीना और सैफ अपने दो बच्चों तैमूर और जहांगीर की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में सैफ अपने बड़े बेटे तैमूर के साथ शूटिंग करते हुए देखे गये थे। गौरतलब है कि करीना की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह आमिर खान के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की हिंदी रीमके है। जेह और सैफ की इस क्यूट फोटो पर सबा पटौदी ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, माशा अल्लाह। इससे पहले जब सैफ और करीना अपने परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे थे, तो उन्होंने वहां से भी जेह और तैमूर के साथ ही सैफ की भी खूब सारी तस्वीरें शेयर की थी।
सभी जानते हैं कि सैफ और करीना के अपने दोनों बेटों के नाम को लेकर काफी ट्रोल हुए थे। तैमूर इस वक्त चार साल का हो गया है और जेह इसी साल पैदा हुआ है। अपनी किताब में करीना ने तैमूर और जेह के पैदा होते वक्ते के अनुभवों को भी शेयर किया है और कई तरह के खुलासे किये हैं।