फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतिक्रिया: कार्तिक आर्यन ने ‘दोस्ताना 2’ को लेकर तोड़ी चुप्पी, फिल्म से बाहर किए जाने पर कही बड़ी बात

Sat, 20 Nov 2021 10:41 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 20 Nov 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan breaks silence on exit from Karan Johar film Dostana 2
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से सुर्खियों में आए हुए हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘धमाका’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई, जिसे दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इससे पहले कार्तिक आर्यन फिल्म ‘दोस्ताना 2’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए थे। करण जौहर की इस फिल्म से कार्तिक आर्यन को अचानक बाहर कर दिया था। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने अनाउंमेंट किया था कि कार्तिक आर्यन फिल्म का हिस्सा नहीं है। उन दिनों धर्मा प्रोडक्शन ने इसकी वजह भी नहीं बताई थी जिससे कार्तिक के फैंस काफी निराश हो गए थे। लेकिन अब कार्तिक ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Kartik Aaryan breaks silence on exit from Karan Johar film Dostana 2
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल, हाल ही में कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से बाहर किए जाने पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि उन खबरों ने सबसे ज्यादा उनके परिवार को परेशान किया था। कार्तिक ने कहा कि जब फिल्म से रिप्लेस किए जाने की खबरें आई थीं, तब उनका परिवार सबसे ज्यादा एफेक्ट हुआ था। वह इस इंडस्ट्री से नाता रखते हैं और वह अपने काम को लेकर भी काफी फोकस रहते हैं।

Kartik Aaryan breaks silence on exit from Karan Johar film Dostana 2
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक ने ये भी कहा कि उनके लिए परिवार के अलावा कोई और चीज महत्वपूर्ण नहीं है। उनका काम ही उनकी आवाज है। वह अगर किसी भी काम में खुद को कम आंकते हैं तो वह जरूर उस पर मेहनत करते हैं और उस काम को पूरा करने की कोशिश करते हैं। बता दें कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म का कुछ पार्ट शूट कर चुके थे और अचानक कार्तिक को यूं फिल्म से बाहर करने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। वहीं, कार्तिक के बाद ‘दोस्ताना 2’ में लीड रोल निभाने वाले एक्टर का नाम अब तक सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan breaks silence on exit from Karan Johar film Dostana 2
धमाका में कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिक आर्यन की वर्क फ्रंट की बात करें तो, हाल ही में अभिनेता की फिल्म ‘धमाका’ ओटीटी पर रिलीज हुई है, जिसमें कार्तिक एक जर्नलिस्ट की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं, अब कार्तिक ‘भूल भूलैया 2’ में दिखाई देंगे, जो एक हॉरर ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा वह 'फ्रेडी', 'शहजादा' जैसी फिल्में में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed